Malaika Arora के बेटे Arhaan Khan ने लिया बड़ा फैसला, कभी नहीं करेंगे शादी, वजह कर देगी हैरान

Malaika Arora Son Arhaan Khan: मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने एक शॉकिंग फैसला लिया है, उन्होंने कहा कि वे कभी शादी नहीं करेंगे, आइए जानते हैं क्यों।

Update:2026-05-02 19:50 IST

Malaika Arora Son Arhaan Khan (Photo- Social Media)

Malaika Arora Son Arhaan Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और हॉट दिवा मलाइका अरोड़ा अक्सर लाइमलाइट में रहता है, अपने स्पॉटिंग वीडियोज और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मलाइका अरोड़ा फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब हो ही जाती हैं, वहीं अब उन्होंने हाल ही में अपने बेटे अरहान खान के बारे में ऐसी हैरान कर देने वाली बात बताई है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर अरहान खान की ही चर्चा हो रही है, आइए जानते हैं उन्होंने अरहान खान को लेकर क्या खुलासा किया।

मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान नहीं करेंगे शादी

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी एक बातचीत में अपने बेटे अरहान की जिंदगी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाली बात बताई। जी हां! मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने फैसला लिया है कि वे कभी शादी नहीं करेंगे, अपने बड़े पापा सलमान खान की तरह ताउम्र कुंवारे ही रहेंगे। अरहान खान ने ऐसा फैसला क्यों लिया है, माइकल अरोड़ा ने उसके पीछे की वजह भी बताई।


मलाइका अरोड़ा ने बताया कि, "अरहान ने मुझसे कहा कि मैं शादी नहीं करूंगा। तो आप ये भूल जाइए कि आपके पोते-पोतियां होंगे। मैंने उससे पूछा क्यों? तो अरहान ने कहा- मैं किसी बच्चे को ऐसी दुनिया में क्यों लाउंगा जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 और 1000 है? मैं ऐसा क्यों चाहूंगा? मैंने उसको कहा कि तुम पागल हो? नहीं, तुम्हें इन सब का अनुभव करना चाहिए। लेकिन फिर मैं ऐसी थी कि जो भी तुम चाहो, जो भी तुम तय करो, बस खुश रहना।" मलाइका के अनुसार अरहान ने पॉल्यूशन को देखते हुए शादी और बच्चा न करने का फैसला लिया है, फिलहाल, मलाइका के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

Full View

बताते चलें कि, अरहान खान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं, अरहान का जन्म साल 2002 में हुआ था, वहीं साल 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा हमेशा के लिए अलग हो गए थे। फिलहाल, अरहान खान के करियर की बात करें तो वे अमेरिका में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

Tags:    

Similar News