Patriot Star Cast Fees: मोहनलाल को नहीं, इस एक्टर को मिले सबसे ज्यादा पैसे, बजट उड़ा देगा होश
Patriot Star Cast Fees: मोहनलाल और ममूटी की मच अवेटेड फिल्म 'पैट्रियट' (Patriot) रिलीज हो गई है, आइए जानते हैं फिल्म के लिए एक्टर्स को कितनी फीस मिली है।
Patriot Star Cast Fees (Photo- Social Media)
Patriot Star Cast Fees: मोहनलाल और ममूटी (Mammootty) की मोस्ट अवेटेड फिल्म "पैट्रियट" के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे, फिल्म 1 मई से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मोहनलाल (Mohanlal) और ममूटी की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स (Patriot Movie Review) मिल रहा है, हालांकि बहुत से ऐसे दर्शक भी हैं, जो इस फिल्म में कमियां निकाल रहें हैं। चलिए इसी बीच हम आपको बताते हैं कि पैट्रियट मूवी के लिए एक्टर्स ने मेकर्स से कितने मोटी रकम वसूली है और सबसे अधिक फीस किस एक्टर ने ली है।
पैट्रियट मूवी स्टार कास्ट फीस
मलयालम फिल्म पैट्रियट ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन रिकॉर्ड (Patriot Box Office Record) बना दिया है, ये फिल्म 2026 की मलयालम की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। बता दें कि इस फिल्म में मोहनलाल, ममूटी, फहाद फासिल, नयनतारा और रेवती जैसे दमदार एक्टर्स हैं, चलिए आपको इनकी फीस बताते हैं -
मोहनलाल
मलयालम अभिनेता मोहनलाल Mohanlal) का नाम बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में गिना जाता है, मोहनलाल इंडस्ट्री के सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। पैट्रियट मूवी में मोहनलाल कर्नल रहीम नाइक नामक रोल अदा कर रहें हैं, इस फिल्म के लिए मोहनलाल ने 15 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
ममूटी
सुपरस्टार ममूटी Mammootty) आज के समय में किसी खास पहचान के मोहताज नहीं हैं, अपनी बेहतरीन अदाकारा से उन्होंने लाखों करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। ममूटी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पैट्रियट में डेनियल जेम्स नामक किरदार निभा रहें हैं, जो एक डॉक्टर है। ममूटी ने इस फिल्म के लिए 16 करोड़ रुपए की मोटी रकम वसूली है, जी हां! इस फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस ममूटी ने ही ली है।
नयनतारा
खूबसूरत अभिनेत्री नयनतारा भी इस फिल्म में एक खास रोल अदा कर रहीं हैं, वे एक ऑफिसर का किरदार निभा रहीं हैं। नयनतारा को पैट्रियट फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए मिले हैं।
फहाद फासिल
अभिनेता फहाद फासिल पैट्रियट फिल्म में खूंखार विलेन बने हुए हैं, वे पर्दे पर अपने विलेन के किरदार के लिए ही जाने जाते हैं, उनके किरदार का नाम फिल्म में शक्ति सुंदरम है, इस किरदार के लिए फहाद फासिल ने 10 करोड़ रुपए फीस वसूली है। हालांकि फहाद फासिल का किरदार दर्शकों को थोड़ा कम पसंद आया है, क्योंकि एक ही तरह के किरदार में उन्हें देख दर्शक बोर हो गए हैं।
रेवती
अभिनेत्री रेवती भी पैट्रियट फिल्म में एक दमदार रोल अदा कर रहीं हैं, वे फिल्म में नलिनी रामकृष्णन किरदार निभा रहीं हैं, जो कि एक मंत्री हैं, रेवती को इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए मिले हैं।
पैट्रियट फिल्म का बजट
मोहनलाल और ममूटी की फिल्म पैट्रियट एक हाई-वोल्टेज जासूसी थ्रिलर और पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन महेश नारायणन द्वारा किया गया है। इस फिल्म का बजट लगभग 130-140 करोड़ रुपए (Patriot Movie Budget) बताया जा रहा है।