Al Pacino: 83 साल के हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो की 29 साल की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म

Al Pacino: हॉलीवुड स्टार और फिल्ममेकर अल पचीनो चौथी बार पिता बन चुके हैं, उनकी गर्लफ्रेंड ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। अल पचीनो 89 साल के हैं और वहीं उनकी गर्लफ्रेंड अल्फल्लाह 29 साल की हैं।

Update: 2023-06-16 12:14 GMT
Al Pacino (Photo- Social Media)
Al Pacino: हॉलीवुड स्टार और फिल्ममेकर अल पचीनो चौथी बार पिता बन चुके हैं, उनकी गर्लफ्रेंड ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। अल पचीनो 89 साल के हैं और वहीं उनकी गर्लफ्रेंड अल्फल्लाह 29 साल की हैं।

साल 2022 से रिलेशनशिप में हैं दोनों

फिल्ममेकर अल पचीनो और अल्फल्लाह साल 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। इनके रिलेशनशिप की अफवाह तब उड़ी जब दोनों को पहली बार डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन के दौरान ये दोनों करीब आए थे और अब आज दोनों एक बच्चे के माता पिता बन चुके हैं।

चौथी बार पिता बनें एक्टर अल पचीनो

अल पचीनो अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि अल पचीनो ने अपनी गर्लफ्रेंड अल्फल्लाह संग अपने चौथे बच्चा का स्वागत किया है, हालांकि अल पचीनो और अल्फल्लाह का ये पहला बच्चा है।

अल पचीनो के पर्सनल लाइफ के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जन टैरंट से एक बेटी है, जिसका नाम जूली मैरी है, उसकी उम्र 33 साल है। वहीं इसके बाद अल पचीनो, बेवर्ली डी एंजेलो के साथ रिलेशनशिप में थे, दोनों की ट्विंस बेटियां एंटोन और ओलिविया हैं। वहीं अब अल पचीनो की गर्लफ्रेंड अल्फल्लाह उनके चौथे बच्चे की मां बनीं हैं, अल्फल्लाह ने एक बेटे को जन्म दिया है।

मई महीने के अंत में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

बताते चलें कि अल पचीनो ने मई महीने के अंत में जानकारी दी थी कि उनकी गर्लफ्रेंड और वे माता-पिता बनने वाले हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मचा गया था। अल पचीनो और नूर अलफल्लाह ने अपने बेबी बॉय के नाम का भी खुलासा कर दिया है, उन्होंने अपने बच्चे का नाम रोमन पचीनो रखा है।

Tags:    

Similar News