स्पाइ थ्रिलर फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हैं आलिया भट्ट

आलिया, गैल गैडोट के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी। जिससे वो अपना ग्लोबल डेब्यू करने जा रही हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-03-08 09:30 GMT

आलिया भट्ट (फोटो साभार-सोशल मीडिया)


Alia Bhatt Debut In Hollywood:अपनी एक्टिंग से सभी को दंग करने के बाद बद्री की दुलहनिया(Badrinath ki Dulhania) यानि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हॉलीवुड का रुख किया है।वो वंडर वुमन गैल गैडोट(Gal Gadot)  के साथ काम करने वालीं हैं।आलिया की हाल ही में आई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों(Gangubai Kathiawadi)  में तहलका मचा रही है वहीँ आलिया की एक्टिंग की जम कर तारीफ भी हो रही है।और इसी के चलते अब आलिया को कई अड़े ऑफर्स मिल रहें हैं।जिसकी वजह से वो अब हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हैं।ये एक स्पाइ थ्रिलर फिल्म है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम हार्ट ऑफ स्टोन है। जिसे टॉम हार्पर ने डायरेक्ट किया है।

आलिया भट्ट के हॉलीवुड डेब्यू की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श(Taran Adarsh) ने दी है।उन्होंने बताया कि आलिया, गैल गैडोट के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन (Heart of Stone) में नजर आएंगी। जिससे वो अपना ग्लोबल डेब्यू करने जा रही हैं।

Full View

साथ ही आपको बता दें कि हार्ट ऑफ स्टोन फिल्म में आलिया के साथ जैमी डोर्नन (Jamie Dornan)भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्लॉट की अभी कुछ खास जानकारी दी नहीं मिली है। नेटफ्लिक्स ने जनवरी में इस फिल्म के राइट्स लिए हैं। इस फिल्म से वो एक बार फिर स्ट्रीमर और स्काइडांस के साथ पार्टनरशिप करने जा रहे हैं।

फिल्म गंगूबाई में आलिया का अलग है अंदाज़

दरअसल आलिया भट्ट के हॉलीवुड डेब्यू की जानकारी उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज के कुछ हफ्तों बाद आई है। दुनियाभर में ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. गंगूबाई ने पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली थी। इतना ही नहीं बल्कि भंसाली प्रोडक्शन(Bhansali Production) ने खुद फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की जानकारी दी थी।

कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं हैं आलिया

अगर हम बात करें आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो उनके पास इस समय प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। वो जल्द ही रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) के साथ ब्रह्मास्त्र (Bramastra), एसएस राजामौली(S.S Rajamauli) की आरआरआर (R.R) और रणवीर सिंह(Ranvir Singh) के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी(Rockey aur Rani ki Prem Kahani) में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) के साथ जी ले जरा (Ji le Zara)और डार्लिंग (Darling) में भी नजर आएंगी।

फिलहाल आलिया के फैंस एक ओर जहाँ उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे वही उन्हें हॉलीवुड में देखना उनके लिए काफी ख़ुशी की बात होगी।


Tags:    

Similar News