2019 की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बनेंगी आलिया भट्ट, हिट होंगी ये 4 फिल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीते साल भी अपने अभिनय से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था और इस साल भी उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। पिछले साल आलिया ने 'राजी' से काफी सुर्खियां बटोरी थी। यह आलिया के लिए बहुत बड़ा साल साबित हो सकता है।

Update: 2019-01-03 13:02 GMT

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीते साल भी अपने अभिनय से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था और इस साल भी उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। पिछले साल आलिया ने 'राजी' से काफी सुर्खियां बटोरी थी। यह आलिया के लिए बहुत बड़ा साल साबित हो सकता है। क्योंकि इस साल उनकी चार बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में हैं। इनमें 'तख्त', 'गली बॉय', 'ब्रह्मास्त्र' और 'कलंक' शामिल हैं। ये फिल्में अगर हिट हुईं तो वो समकक्ष तमाम अभिनेत्रियों से बहुत आगे निकल जाएंगी।

आइए एक नजर डालते हैं आलिया की उन चार फिल्मों पर...

'गली बॉय'

इस साल रिलीज होने वाली आलिया की फिल्म 'गली बॉय' में उनके अपोजिट रणवीर सिंह है। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी मुंबई की सड़कों के रैपर्स की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म का कंटेंट मजबूत बताया जा रहा है। फिल्म में रणवीर रैपर की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें.....मीडिया के सामने आया गाजीपुर हिंसा का असल गुनहगार, BJP पर लगाये ये गंभीर आरोप

'कलंक'

आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'कलंक' 19 अप्रेल को रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म बताई जा रही है जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में आलिया की भूमिका काफी दमदार बताई जा रही हैं।

'ब्रह्मास्त्र'

'ब्रह्मास्त्र' शूटिंग के दौरान से ही चर्चा में है। ये अयान मुखर्जी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसका निर्देशन अयान ही कर रहे हैं। इसमें आलिया और रणबीर कपूर की जोड़ी है। फिल्म साल के अंत में 20 दिसंबर को रिलीज होगी। ऐसा पहली बार है जब आलिया और रणबीर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' तीन भागों में बनने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका हैं। रणबीर के साथ रिलेशनशिप की खबरों की वजह से भी इस पर लोगों की नजरें हैं।

यह भी पढ़ें.....यूपी की जेलों का ये है हाल, वाराणसी में जेलर के सामने ही सपा नेता पर टूट पड़े बंदी

'तख्त'

फिल्म तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। करण जौहर तख्त का निर्देशन कर रहे हैं। बता दें कि आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Tags:    

Similar News