Pushpa 2 Update: पुष्पा 2 की रिलीज डेट की मेकर्स ने कंफर्म, जारी किया ताजा अपडेट

Pushpa 2 Release Date Update: अल्लू अर्जुन व रश्मिका मंधाना की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबरों पर लगा ब्रेक, मकेर्स ने जारी किया अपडेट

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-05 08:35 GMT

Allu Arjun Pushpa 2 The Rule Release Date (Image- Social Media)

Pushpa 2 Update: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना की फिल्म Pushpa 2 The Rule का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हर रोज Pushpa 2 The Rule को लेकर ताजा अपडेट आते रहते हैं। जहाँ फिल्म पहले 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी ना होने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। तो वहीं बीच में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आई थी कि Allu Arjun और Pushpa 2 के निर्देशक सुकुमार के बीच सबकुछ सहीं नहीं चल रहा है। जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट और आगे बढ़ सकती है। लेकिन अब जाकर इन खबरों पर ब्रेक लग चुका है क्योंकि Pushpa 2 के मेकर्स ने शूटिंग से संबंधित अपडेट साझा किया है।

पुष्पा 2 की शूटिंग हुई शुरू (Pushpa 2 Shooting Start)-

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना की फिल्म Pushpa 2 The Rule का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं। तो वहीं कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल होने लगी थी कि Allu Arjun और Sukumar के बीच सबकुछ सहीं नहीं चल रहा है। तो वहीं अल्लू अर्जुन ने अपनी दाढ़ी कट ली है। जैसा कि सभी को पता है कि अल्लू अर्जुन के रोल Pushpa के लिए मेन उनकी दाढ़ी ही हैं। लेकिन अब जाकर इन खबरों पर ब्रेक लग चुका है। मेकर्स ने Pushpa 2 की शूटिंग फिर से शुरू होने की खबरों की सोशल मीडिया पर अपडेट साझा की है। 

बता देकि Pushpa 2 की बची हुई शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है। Pushpa 2 The Rule में विलेन का किरदार निभा रहे Fahadh Faasil ने फिल्म की बची हुई एक्शन सीन्स की शूटिंग आज से शुरू कर दी है। तो वहीं कुछ समय बाद Allu Arjun भी शूट को ज्वाइंन कर लेंगे और बची भी शूटिंग के कार्य को पूरा करेंगे। 

पुष्पा 2 द रूल कब रिलीज होगी (Pushpa 2 Release Date Hindi)-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। फिल्म के दो गानों और टीजर ने दर्शकों के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। पहले पुष्पा 2 द रूल सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन शूटिंग का कार्य पूरा ना होने की वजह से Pushpa 2 The Rule की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब Pushpa 2 सिनेमाघरों में 6 दिसंबर 2024 को रिलीज (Pushpa 2 The Rule Release Date)  होगी। 

Tags:    

Similar News