Anil Kapoor: आज भी जब अपनी पत्नी सुनीता को देखते हैं तो अनिल कपूर का धड़क उठता है दिल, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा

Anil Kapoor-Sunita Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे प्यारे कपल हैं जो अपने फैंस को कपल गोल्स देते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कपल हैं, जिनके बीच प्यार सालों बाद भी कम नहीं हुआ है और उन्हीं में से एक अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर हैं।

Update: 2023-05-19 14:29 GMT
Anil Kapoor-Sunita Kapoor (Photo- Social Media)
Anil Kapoor-Sunita Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे प्यारे कपल हैं जो अपने फैंस को कपल गोल्स देते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कपल हैं, जिनके बीच प्यार सालों बाद भी कम नहीं हुआ है और उन्हीं में से एक अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर हैं। जी हां!! अनिल और सुनीता कपूर की शादी को 39 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी इनकी जोड़ी फैंस को इंस्पायर करती है।

अपनी 39वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहें हैं अनिल और सुनीता

अनिल कपूर और सुनीता कपूर के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज ही के दिन दोनों ने 39 साल पहले अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया था। अनिल और सुनीता आज अपनी 39वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहें हैं, ऐसे में फैंस और सेलेब्स इस खूबसूरत कपल पर खूब प्यार लुटा रहें हैं। अनिल और सुनीता की जोड़ी में आज भी वही प्यार झलकता है, दोनों को बॉन्डिंग देख लोग इनकी तारीफें करते नहीं थकते, वहीं इसी बीच अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता पर प्यार लुटाते हुए बताया कि वह आज भी जब सुनीता को देखते हैं तो उनका दिल धड़क उठता है।

पत्नी सुनीता पर अनिल कपूर ने बरसाया प्यार

अनिल कुमार ने एनिवर्सरी के खास दिन पर पत्नी सुनीता कपूर के साथ कुछ बेहद ही प्यारी तस्वीरें साझा की और फिर प्यार भरा मैसेज लिख अपना हाल ए दिल बयां किया। अनिल कपूर ने लिखा, "50 साल का प्यार हमें मुबारक हो सुनीता......एक प्रेम कहानी जो 50 साल पहले शुरू हुई थी और हमेशा के लिए जीवित रहेगी। मैं कभी नहीं समझ पाऊंगा कि शादी के 39 साल और मुझे डेट करने के 11 साल तक आप कैसे समझदार बने रहे। उन्हें आपके धैर्य के बारे में गाथागीत लिखना चाहिए....और हां, आधा दशक बाद भी, एक चीज नहीं बदली है... जब भी आप एक कमरे से गुजरती हैं तो आप धड़कने तेज कर देती हैं.... मेरी इकलौती, अभी और हमेशा के लिए सुनीता कपूर आपको शादी की सालगिरह मुबारक हो।"

सोनम कपूर ने भी किया विश

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की एनिवर्सरी हो और बेटी सोनम कपूर उन्हें बधाईयां न भेजे ऐसा हो ही नहीं सकता। अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अनिल और सुनीता की तस्वीरें शेयर की और प्यार जताया।

अनिल कपूर और सुनीता कपूर लव स्टोरी

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी से आप सभी वाकिफ होंगे, अगर नहीं हैं तो चलिए हम बताते हैं। दरअसल अनिल कुमार और सुनीता की लव स्टोरी की शुरुआत एक प्रैंक कॉल के जरिए हुई थी। अनिल कपूर ने सुनीता के पास मजाक करने के लिए कॉल किया और वह खुद उनकी एक आवाज पर अपना दिल हार बैठे, फिर क्या बात धीरे धीरे आगे बढ़ी और फिर दोनों को ही प्यार हो गया। लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अनिल और सुनीता ने 19 मई 1984 में शादी रचाई और आज भी इनके बीच वहीं प्यार देखने को मिलता है।

Tags:    

Similar News