Bigg Boss OTT 3: सलमान खान, अनिल कपूर या करण जौहर जानिए कौन है बिग बॉस का सबसे महंगा होस्ट

Bigg Boss OTT 3: दर्शक यह जानना चाह रहें हैं कि क्या अनिल कपूर ने सलमान खान से ज्यादा फीस ली है या फिर उनकी फीस सलमान खान से कम है। आइए बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-07-11 13:51 IST

Bigg Boss OTT 3 Anil Kapoor Fees (Photo- Social Media)

Bigg Boss OTT 3 Anil Kapoor Fees: बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं, महज दो हफ्तों में ही घर में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। घर में आए दिन तमाशा हो रहा है, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो की जमकर चर्चा हो रही है। जब से यह शो शुरू हुआ है, तभी से सुर्खियों में बना हुआ है, दर्शक इस शो से जुड़ी सभी जानकारी जानना चाहते हैं, जैसे कि इस सीजन का होस्ट बदल चुका है, जी हां! ये सीजन अनिल कपूर होस्ट कर रहें हैं, ऐसे में दर्शक यह जानना चाह रहें हैं कि क्या अनिल कपूर ने सलमान खान से ज्यादा फीस ली है या फिर उनकी फीस सलमान खान से कम है। आइए बताते हैं।

बिग बॉस ओटीटी के लिए अनिल कपूर ने ली इतनी रकम (Anil Kapoor Bigg Boss OTT 3 Per Episode Fees)

बिग बॉस शुरू होते ही सबसे पहले इसी की चर्चा होने लग जाती है कि कंटेस्टेंट्स से लेकर शो के होस्ट तक, किसने कितनी फीस ली है। वहीं इस सीजन को अनिल कपूर होस्ट कर रहें हैं, ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि अनिल कपूर ने बिग बॉस के लिए कितना रुपए चार्ज किया है, उन्होंने सलमान खान और करण जौहर से ज्यादा फीस ली है या कम।


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनिल कपूर ने बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करने के लिए एक एपिसोड का 2 करोड़ रुपए चार्ज किया है, वहीं सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए पर एपिसोड 12 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं, जबकि करण जौहर की फीस 2.5 करोड़ रुपए हैं, यानी कि अनिल कपूर की फीस सलमान खान से बहुत अधिक कम, जबकि करण जौहर से कुछ कम है। इससे साफ है कि अनिल कपूर को करण और सलमान दोनों से ही कम फीस मिल रही है। बता दें कि करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन होस्ट किया था, जिसकी विनर दिव्या अग्रवाल थीं।

बिग बॉस होस्ट के रूप में क्या अनिल कपूर को पसंद कर रहें दर्शक (Anil Kapoor As Bigg Boss OTT 3 Host)

बिग बॉस शो खास तौर पर सलमान खान की होस्टिंग के लिए ही जाना जाता है, यह शो दर्शकों को इसलिए इतना पसंद है, क्योंकि सलमान खान जिस तरह से कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं, वह देखने लायक होता है। ज्यादातर लोग इस शो को सलमान खान के लिए देखने भी हैं, लेकिन इस बार अनिल कपूर शो को होस्ट कर रहें हैं। अब यदि ये बताएं कि अनिल कपूर की होस्टिंग को दर्शकों से किस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है तो दरअसल अनिल कपूर की होस्टिंग जहां एक तरफ कुछ दर्शकों को पसंद आ रही है, वहीं बहुत से दर्शक सलमान खान की मिस करते नजर आ रहें हैं।

Tags:    

Similar News