B'DAY: ये है सजनों के सजन, इनका नाम है लखन, उम्र में अब भी दिखते हैं कम

Update:2017-12-24 13:08 IST

मुंबई: बॉलीवुड के एवर ग्रीन और झकास एक्टर अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को मुंबई के चेम्बुर में हुआ था। अनिल कपूर 60 का आंकड़ा पार करने वाले हैं, लेकिन आज भी उन्हें देख कर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद अनिल कपूर ने अपने एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। आज भी लोग उनके लखन मिस्टर इंडिया’ के अरुण वर्मा तो किसी के लिए ‘नायक’ के शिवाजी राव के रोल को नहीं भूल पाते हैं। उनके पिता सुरिंदर कपूर एक्ट्रेस नरगिस और गीता बाली के मैनेजर हुआ करते थे। सुरिंदर कपूर के बेटे, बोनी और संजय कपूर के भाई और सोनम कपूर के पि‍ता अनिल कपूर के जन्म पर जानते हैं उनसे जुड़ी बातें....

एक्टिंग से किया राज

अनिल कपूर ने फिल्म 'हमारे तुम्हारे' में एक बहुत छोटा सा रोल किया था। अनिल कपूर ने फिल्म 'चमेली की शादी' में, उसके बाद फिल्म 'वो सात दिन' के भी गीत 'तेरे बिना मैं नहीं' में भी अनिल ने आवाज दी थी। जिसके बाद उन्होंने 1980 में ‘हम पांच’ और 1982 में ‘शक्ति’ में भी काम किया। 1983 में उनकी एक और फिल्म आई ‘वो सात दिन’ जिसमें वह लीड रोल में नजर आए थे। वैसे अनिल कपूर ने टॉलीवुड में भी काम किया है।

उन्होंने तेलुगू में वम्सावृक्ष और मणिरत्नम की पहली कन्नड़ फिल्म ‘पल्लवी अनुपल्लवी’ में भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने दिलीप कुमार के साथ ‘मशाल’ फिल्म में भी काम किया। उनकी फिल्म पुकार के लिए 2001 में उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।अनिल कपूर ने 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के साथ हॉलीवुड में कदम रखा, इस फिल्‍म को ऑस्कर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

यह भी पढ़ें...मोहम्मद रफी का 93वां जन्मदिन आज, गूगल ने डूडल के जरिये दी श्रद्धांजलि

 

 

उनकी मूंछें थी फेमस

मूंछों वाला हीरो कहे जाने वाले 'अनिल कपूर' ने पहली बार, 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'लम्हे' के लिए अपनी मूंछें मुंडवा दी थीं । फिल्म 'चांदनी' के लिए पहले ऋषि कपूर की जगह अनिल कपूर को लिया गया था, लेकिन फिर बाद में किसी कारण अनिल ने वो फिल्म नहीं की।हॉलीवुड की जानी मानी टीव सीरिज 24 को इंडियन वर्जन के तौर पर पेश किया गया। जिसमें अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए। इस सीरीज का पार्ट 2 बना ।

टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल' में भी अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए।अनिल कपूर ने मॉडल सुनिता बंबानी से शादी की है। इनकी लव स्टीरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। उनके तीन बच्चे है। सोनम कपूर एक्ट्रेस, रिहा कपूर प्रोड्यूसर और डिजाईनर हैं, बेटा हर्षवर्धन भी 'मिर्जया' से डेब्यू कर चुके हैं।

Tags:    

Similar News