Anil Kapoor Net Worth: अरबों की दौलत के मालिक हैं अनिल कपूर, ठुकराया 10 करोड़ का ऑफर, जानिए कुल संपत्ति

Anil Kapoor Net Worth: अनिल कपूर के बारे में एक ऐसी बात पता चली है, जिसकी वजह से फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहें हैं, आइए बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-10-22 12:58 IST

Anil Kapoor Net Worth

Anil Kapoor Net Worth: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने फिटनेस की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं, जी हां! अनिल कपूर की फिटनेस की हर कोई तारीफ करता है। अनिल कपूर 67 साल के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी वे खुद को फिट रखने के लिए घंटों मेहनत करते हैं। फिटनेस को लेकर उनका लगन और समर्पण देख हर कोई उनकी तारीफ करता है, इसी बीच अनिल कपूर के बारे में एक ऐसी बात पता चली है, जिसकी वजह से फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहें हैं, आइए बताते हैं।

अनिल कपूर ने ठुकराया 10 करोड़ का ऑफर (Anil kapoor Pan Masala Offer) 

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर 90 दशक से टेलीविजन की दुनिया में राज कर रहें हैं, उन्होंने अपने करियर में एक से एक बेहतरीन फिल्में की हैं, जिन्हें आज भी दर्शक चाहे जितनी बार देखें बोर नहीं होते हैं। अनिल कपूर आज के समय में करोड़ों की मालिक हैं, उन्होंने अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। वहीं अब सुनने में आ रहा है कि अनिल कपूर ने 10 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया है, जिसके लिए फैंस उनकी तारीफ कर रहें हैं।


अनिल कपूर के फैंस उनकी तारीफ इसलिए कर रहें हैं क्योंकि उन्होंने पान मसाला एड की डील के ऑफर को ठुकरा दिया है। जी हां! पास मसाला का एड करने के लिए अनिल कपूर को 10 करोड़ रुपए ऑफर हुए थे, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया, जिसकी वजह से फैंस और यूजर्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहें हैं।

कितनी करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अनिल कपूर ( Anil Kapoor Total Net worth)

10 करोड़ का ऑफर ठुकरा चुके अनिल कपूर की टोटल संपत्ति आपके होश उड़ा देगी, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर की टोटल संपत्ति 140 करोड़ रुपए है। सिर्फ इतना ही नहीं, अनिल कपूर के पास मुंबई के पॉश एरिया में तीन बंगले भी हैं, इसके अलावा उनकी कार कलेक्शन भी होश उड़ाने वाली है। उनके गैराज में एक से एक महंगी कारें हैं।

Tags:    

Similar News