Anita Hassanandani : टीवी एक्ट्रेस ने अपने पति से शॉपिंग करने के लिए कार्ड मांगा, न देने पर बाय बाय कहने की धमकी दी

आपने कई बार ये सुना होगा कि पैसों की कमी की वजह से महिलाएं अपने पति को छोड़कर चली जाती हैं। टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी कुछ ऐसा ही करना वाली हैं।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-15 12:51 GMT

Anita Hassanandani : अनीता हसनंदानी ने खुलेआम अपने पति को कहा है कि अगर वो उन्हें और उनके बच्चे के शॉपिंग के लिए पैसा नहीं देंगे। तो वो उन्हें टाटा बाय बाय कर देंगी। बता दें कि अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी एक बिजनेसमैन हैं। ये कपल अक्सर अपने लवी - डबी मूमेंट्स को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करता है। अनीता हसनंदानी और रोहित ने हाल ही में अपने नन्हे बच्चे का स्वागत किया है। अनिता और रोहित को अपने बच्चे के साथ इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाते देखा जाता है। हाल ही में अनीता हसनंदानी ने एक और फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

जब वी मेट के डायलॉग पर अनिता ने वीडियो बनाया

अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'जब वी मेट' फिल्म के कुछ संवाद आज भी प्रसिद्ध हैं। फिल्म का एक डायलॉग इस समय ट्रेंड कर रहा है। इस डायलॉग में जब करीना घर से भाग रही होती हैं, तो वो शाहिद कपूर से कुछ बातें कर रही होती हैं। उनका यह दिलचस्प डायलॉग इंस्टाग्राम ट्रेंड कर रहा है। कई वीडियो क्रिएटर्स इसपर वीडियो बना रहे हैं। जो कोई भी इसपर वीडिया बना रहा है, उनका वीडिया चंद लम्हें में वायरल हो रहा।

फनी वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स एन्जॉव्य कर रहे हैं

अब एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने भी करीना के डायलॉग पर एक वीडियो बनाया है जिसमें वो अपने बच्चे को गोद में लिए कहती दिख रही हैं कि मैं अभी भाग रही हूं। वो ऐसा अपने पति द्वारा शॉपिंग पर न जाने की बात कहने पर कर रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से अपने प्रशंसकों को ये जानकारी दी है। अनीता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में अपने पति रोहित रेड्डी को टैग किया है। उन्होंने लिखा, ''मुझे अपना कार्ड नहीं दोगे, तो बाय बाय।'' अनीता हसनंदानी के इस फनी वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब एन्जॉव्य कर रहे हैं।

सेलेब्रिटीज फ्रेंड ने जमकर कमेंट किया

वहीं इस वीडियो पर उनके सेलेब्रिटीज फ्रेंड कमेंट कर रहे हैं। अनीता हसनंदानी के इस फनी वीडियो पर कमेंट्स का बहार आए हुए हैं। अनीता हसनंदानी के बच्चे की वजह से उनका यह वीडियो और भी मजेदार हो गया है। बता दें कि अनीता सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। अनीता टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Tags:    

Similar News