Anjali Arora Video: भरी महफिल में अंजली अरोड़ा ने लगाए ठुमके, फैंस संग मचाया हुड़दंग

Anjali Arora Video: सोशल मीडिया पर अंजली अरोड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंजली अपने फैंस के साथ होली का त्योहार सेलिब्रेट करती दिख रही हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2023-03-07 11:27 GMT

Anjali Arora Video (Image Credit: Instagram)

Anjali Arora Video: होली के इस त्योहार को आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, हर कोई बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है। होली के इस उत्सव पर मुंबई में कई जगहों पर होली पार्टी की जा रही है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया सेंसेशन अंजली अरोड़ा भी एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्हें देखकर जनता खुशी से झूम उठी। इसी के साथ अंजलि ने मंच पर खूब ठुमके भी लगाए।

अंजली ने होली पर लगाए ठुमके

दरअसल, सोशल मीडिया पर अंजली अरोड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंजली मुंबई के एक होली पार्टी दिख रही हैं, जहां उन्होंने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। अपने ठुमकों से उन्होंने भरी महफिल के होश उड़ा दिए। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अंजली ने खेली फूलों की होली

वहीं, अंजली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंजली व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में अंजली कभी फूलों की, तो कभी रंगों की होली खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अंजली ने कैप्शन में लिखा, 'वृंदावन तो नहीं जा पाए इसलिए यहां फूलों की होली खेल ली।' अंजली का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और फैंस कमेंट में अंजली को होली की बधाइयां दे रहे हैं।

पिंक ड्रेस में खूबसूरत दिखीं अंजली

इससे पहले, अंजली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह 'तेरे नाल छलिए' गाने पर लिप्सिंग कर रही थीं। इस दौरान अंजली ने पिंक कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस भी पहनी थी, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं। खुले बालों और हाई मेकअप में अंजली किसी परी से कम नहीं लग रही थीं और शायद यही कारण है कि लोगों को अंजली का ये वीडियो काफी पसंद आया था।

'काचा बादम' गाने से मिली पहचान

बता दें कि 'काचा बादाम' गाने पर एक रील बनाकर रातों रात फेमस होने वाली अंजली को आज हर कोई जानता है। बेहद कम समय में अंजली ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। जी हां, अपने रील से अंजली इतनी वायरल हो गई थीं कि उन्हें एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉकअप' में भी एंट्री करने का मौका मिला था।

खैर, हम भी अंजली को होली की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको अंजली का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Tags:    

Similar News