Anjali Arora Video: संगम पहुंचीं अंजली अरोड़ा, नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, खूब बन रहा मजाक
Anjali Arora Latest Video Viral: अंजली अरोड़ा का संगम स्नान का वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहें हैं।;
Anjali Arora Video
Anjali Arora Video Viral: अंजली अरोड़ा आज के समय में किसी खास पहचान की मोहताज नहीं हैं, जी हां! वे सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो चुकीं हैं। फैंस उन्हें कच्चा बादाम गर्ल के नाम से जानते हैं, देखा जाए तो अंजली अरोड़ा को देश भर में पहचान कच्चा बादाम गाने से ही मिली, इसके बाद वे कंगना रनौत के शो लॉकअप में भी नजर आईं थीं। वहीं अब अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रहतीं हैं, लगभग आए दिन उनका नया वीडियो आता है, जो फैंस के बीच धमाल मचाता है। अब इसी बीच अंजली अरोड़ा का संगम स्नान का वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहें हैं।
अंजली अरोड़ा का संगम वीडियो (Anjali Arora Latest Video Viral)
अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं हैं, उनके नए वीडियोज का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, वहीं अब फिर अंजली अरोड़ा का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस उन्हें ट्रोल करने में जुट चुके हैं। जी हां! दरअसल अंजली अरोड़ा का नया वीडियो महा कुंभ का है। बता दें कि अंजली अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड के साथ महा कुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने संगम में स्नान किया, संगम स्नान की कई तस्वीरों और वीडियोज अंजली अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं, जिसकी वजह से अब उन्हें अपने ही फैंस की नफरतों का सामना करना पड़ रहा है।
अंजली अरोड़ा ने महाकुंभ से रिलेटेड कुल 12 पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें से कुछ वीडियो है तो वहीं कुछ तस्वीरें। अंजली अरोड़ा की इन तस्वीरों पर जहां कुछ लोग प्यार जता रहें हैं, वहीं बहुत से लोग उन्हें ट्रोल करने में जुट चुके हैं। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने हुए लिखा, "72 चूहे खा कर बिल्ली हज को चली।" दूसरे ने लिखा, "ये भी पाप धोने पहुंच गई।" तीसरे ने लिखा, "पाप नहीं धुलेगा तुम्हारा।" चौथे ने लिखा, "चलो तुम्हारा भी थोड़ा बहुत पाप धुल गया।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "इसने तो गंगा को भी गंदा कर दिया।" एक यूजर ने तो हद ही हर दी, उसने लिखा, "पहले वीडियो बनाओ, फिर यहां आकर पाप धुल लो।" इसी तरह कई यूजर्स अंजली अरोड़ा की संगम की तस्वीरों को उनके MMS Video से जोड़कर उन्हें ट्रोल कर रहें हैं।