OMG! भजन सम्राट अनूप जलोटा ने 37 साल छोटी GF संग Bigg Boss 12 की एंट्री

Update: 2018-09-17 05:14 GMT

नई दिल्ली: भजन सम्राट अनूप जलोटा चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, बिग बॉस के 12 सीजन में अनूप जलोटा की एंट्री उनकी 37 साल गर्लफ्रेंड जसलीन माथुरा के साथ एंट्री की है। दोनों एक दूसरे को साढ़े तीन साल से डेट कर रहे हैं लेकिन ये बात अब सामने आई है। हालंकि, शो में दोनों ने बतौर गुरू-शिष्या एंट्री की है।

यह भी पढ़ें: अब अक्षय के साथ ‘एस्ट्रोनॉट’ फिल्म करेंगी विद्या बालन

बता दें, जहां जसलीन 28 साल की हैं तो वहीं अनूप 65 साल के हैं। यही नहीं, अनूप ने तीन शादियां भी की हैं। दोनों की उम्र में काफी ज्यादा फासला है लेकिन इसके बावजूद दोनों ने बिग बॉस के मंच पर अपने रिलेशनशिप की बात कबूल की है। जसलीन अनूप से 37 साल छोटी हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि दोनों का रिलेशनशिप बिग बॉस के घर में कैसा रहता है।

Tags:    

Similar News