Anupamaa 22 June 2022: बरखा की वजह से किंजल खो देगी अपना बच्चा, वनराज हुआ आग बबूला

Anupamaa 22 June 2022: टेलीविज़न शो अनुपमा में रोज़ नए नए ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में अब बरखा की गलती की वजह से किंजल गिर जाएगी जिसकी वजह से वो अपने बच्चे को खो देगी।

Update:2022-06-21 16:10 IST

Anupamaa 22 June 2022 (Image Credit-Social Media)

Anupamaa 22 June 2022: टेलीविज़न शो अनुपमा टीआरपी की रेस में सबसे आगे है वही शो के मेकर्स भी शो में रोज़ नए नए ट्विस्ट ला रहे हैं। शो में अब बरखा की गलती की वजह से किंजल गिर जाएगी जिसकी वजह से वो अपने बच्चे को खो देगी। उसे अस्पताल ले जाया जाता है।

शो की शुरुआत में आप देखेंगे कि सभी एक गेम खेल रहे होते हैं तभी बरखा की गलती की वजह से किंजल गिल जाती है। उसे जल्दी जल्दी हॉस्पिटल ले जाया जाता है। दूसरी तरफ वनराज काफी बेचैन है वो बा और बाबूजी को देखता है। इसके बाद वनराज को महसूस होता है की कुछ बुरा होने वाला है। तभी उसे तोशू बताता है कि किंजल गिर गई है और उसे हॉस्पिटल ले जाया गया है।

पिछले एपिसोड में आपने देखा था कि अधिक पाखी के साथ कुछ गलत करना चाह रहा है। दूसरी तरफ पाखी,किंजल और समर अनुपमा के साथ उसके घर जाते हैं। जहाँ वो लोग मिलकर खूब मस्ती करते हैं। तभी अनुपमा देखती है कि अधिक पाखी को गलत अंदाज़ में घूर रहा है और पाखी भी उससे नज़र नहीं हटाती है। वहीँ आज के एपिसोड में किंजल गिर जाती है जिससे सभी परेशान हो जाते हैं।

सभी मिलकर गेसिंग गेम खेल रहे होते है सभी काफी खुश है। अनुपमा, पाखी, सारा समर के साथ मिलकर डांस करती है। वहीँ अनुज और अंकुश ऑफिस से लौटते हैं। सभी मिलकर मस्ती करते हैं। तभी अंकुश कहता है कि अनुज और अनुपमा दोनों ही बच्चों में कोई फर्क नहीं करते हैं। तभी बरखा कहती है कि ऐसा नहीं है फर्क करते हुए देर नहीं लगती है। साथ ही वनराज और बा पाखी को लेकर काफी परेशान दिखते हैं। वनराज कहता है कि पाखी अभी नासमझ है और उसे हर चमकती चीज़ सोना लगती है। वो आगे कहता है कि मुझे दर है कि मेरी बच्ची मुझसे छिन न जाये।

तभी गेम खेलते हुए बरखा की वजह से किंजल गिर जाती है। जल्दी जल्दी में उसे सभी लोग अस्पताल लेकर जाते हैं। वनराज काफी बैचैन हैं और बा और बाबूजी को देखता है। वनराज कहता है कि उसे ऐसा लग रहा है कि कुछ बुरा होने वाला है। तभी तोशू उसे बताता है कि किंजल गिर गई है। इसके बाद सभी अनुपमा के घर आते हैं। वनराज को पता चलता है कि ये हादसा बरखा की वजह से हुआ है तो वो बहुत नाराज़ होता है और बरखा पर चिल्लाता है। वो बरखा को खूब उल्टा सीधा बोलता है। और उसे हादसे के लिए ज़िम्मेदार बताता है। इसके बाद अनुपमा और अनुज किंजल को लेकर वापस आते हैं। वहीँ वनराज बार-बार बच्चे के बारे में अनुपमा से पूछते हैं लेकिन वो बिना कोई जवाब दिए रोने लगती है। 

Tags:    

Similar News