Vamika Birthday: एक साल की हुईं विराट-अनुष्का की नन्ही परी, देखें बेटी की एक झलक

आज एक साल की हो गई की हो गई है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका।

Written By :  Anshul Thakur
Update: 2022-01-11 10:12 GMT

एक साल की हुईं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका(Photo- Google)

Vamika Kohli Birthday: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लोगों के पसंदीदा कपल हैं। आज इस खूबसूरत कपल की बेटी वामिका एक साल की हो गई हैं। इस मौके पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को सभी लोग बधाईयां दे रहे हैं। अनुष्का, विराट और उनकी बेटी के सोशल मीडिया पर बेहद क्यूट फोटोज़ को शेयर भी कर रहे हैं, जिसमे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, वामिका के साथ नज़र आ रहे है।

आज ही के दिन 11 जनवरी साल 2021 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पैरेंट्स बने थे ( Happy Birthday Vamika ), बताया जा रहा है कि यह कपल अपनी बेटी का जन्मदिन ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट करने वाले हैं।

बेटी की पहली झलक

आपको बता दें की इस कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा मीडिया में नहीं दिखाया। इन दोनों के ही फैंस उनकी बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन अनुष्का और विराट का कहना है की, 'जब वामिका समझने लगेगी तब यह उसका फैसला होना चाहिए की उसे मीडिया में आना है या नहीं।'

लेकिन अनुष्का और विराट कई बार पर अपनी बेटी के साथ फोटोज शेयर करते हैैं, जिसमें वह उसके साथ मस्ती करते नज़र आते हैं, हालाँकि वामिका का चेहरा इन फोटोज में दिखाई नहीं देता। अनुष्का और विराट (Anushka Virat) अपने फैंस के साथ उनके पेरेंटहुड जर्नी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करते हैं।

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने बहुत सोच-विचार के बाद अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था, जिसका मतलब होता है, 'देवी दुर्गा'। मां दुर्गा के अनेक नामों में से एक नाम 'वामिका' है। लोग कहते हैं की वामिका (Vamika) इन दोनों कपल के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए भी माता का आशीर्वाद है।

जब वामिका का जन्म हुआ तब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। भारत ने उस दौरे के दूसरे टेस्ट में धमाकेदार जीत दर्ज की थी। यही नहीं सिडनी टेस्ट के 4 दिन बाद ब्रिसबेन में शुरू हुए चौथे और आखिरी टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम किया था। वामिका के जन्म के 8 दिन बाद भारत ने कंगारूओं को उन्हीं के घर में हराया था और टीम इंडिया (Team India) 2021 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप का फाइनल भी खेली।

'वामिका' एक स्टार किड है और ज़ाहिर है की वह काफी अमीर भी है। वह देश के सबसे अमीर स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल है। एक रिपोर्ट् के अनुसार वामिका करीब 1250 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है।

Tags:    

Similar News