Anushka Sharma-Virat Kohli: ये रहा अनुष्का और विराट का न्यू ईयर प्लान, इस देश में छुट्टियां मनाते दिखाई देगा कपल

Anushka Sharma-Virat Kohli: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी बेटी वामिका और पति विराट कोहली के साथ समय व्यतीत कर रही हैं। वर्ष 2022 में अभिनेत्री का क्या प्लान है आइए जानते हैं।

Written By :  Priya Singh
Update: 2021-12-26 11:37 GMT

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Anushka Sharma- Virat Kohli: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटी वामिका के तस्वीर को शेयर करते हुए क्रिसमस की बधाई दी है। अभिनेत्री के तस्वीर से पता चल रहा है कि वो साउथ अफ्रिका में पति विराट कोहली और बेटी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही थीं। अनुष्का को अक्सर विराट के साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। कपल ने कुछ दिन पहले ही अपना वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया है। इस दौरान अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इमोशनल नोट साझा किया था। नोट में एक्ट्रेस ने विराट के साथ टाइम स्पेंड करने की बात लिखी थी। उन्होंने इस बात की खुशी मनाई थी कि वो हमेशा एक - दूसरे के साथ रहते हैं और वो पूरे दुनिया का भ्रमण करते हैं।

कोलकत्ता पहुचेंगी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस इमोशनल नोट में आगे के जीवन में भी क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ भ्रमण करने की बात लिखी थी। आइए जानते हैं कि अनुष्का वर्ष 2022 में किस देश में छुट्टियां मनाएंगी। अनुष्का वर्ष 2022 के जून महीने में कलकत्ता में रहेंगी। बता दें कि इस वर्ष महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक फिल्म आने वाली है। इस फिल्म को वो कलकत्ता में शूट करेंगी। फिल्म में अभिनेत्री झूलन गोस्वामी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म को डायरेक्टर प्रोसित रॉय निर्देशित कर रहे हैं। इसके बाद अभिनेत्री कनाडा में फिल्म 'कनेडा' (Kaneda) की शूटिंग के लिए जाएंगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अलावा दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर अहम भूमिका के किरदार में हैं।

2022 का मिड मंथ इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के नाम है बुक

जुलाई, 2022 में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इंग्लैंड का भ्रमण करती दिखाई दे सकती हैं। दरअसल अगले साल जुलाई में इंग्लैंड में ओडीआई टेस्ट और टी20 मैच होने वाला है। इस मैच की वजह से क्रिकेटर विराट कोहली को इंग्लैंड जाना पड़ सकता है। अभिनेत्री के वर्तमान रहन -सहन को देखा जाए, तो वो भी उनके साथ जाएंगी। इसके बाद अगस्त में अभिनेत्री वेस्ट इंडीज का दौरा कर सकती हैं। अनुष्का को वेस्ट इंडीज विराट के बिजी शेड्यूल की वजह से जाना पड़ सकता है।

वर्ष 2022 के अंतिम महीने में आस्ट्रेलिया का दौरा करेंगी अनुष्का

इसके बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्टूबर और नवंबर, 2022 का महीना आस्ट्रेलिया में बिताएंगी। यहां वो विराट को टी20वर्ल्ड मैच में स्पोर्ट करती नजर आएंगी। अनुष्का को कई बार स्टेडियम में विराट को स्पोर्ट करते स्पॉट किया गया है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को इस वजह से कभी - कभी ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। जब भी टीम इंडिया हार का सामना करती है, तो आलोचक अनुष्का को इसका जिम्मेवार ठहराते हैं। हालांकि अनुष्का डटकर इस परिस्थिति का सामना करती दिखाई देती हैं।

Tags:    

Similar News