सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित

मशहूर सिंगरअरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां का आज निधन हो गया है। अरिजीत की मां पिछले कई दिनों से कोलकाता के अस्पताल में भर्ती थीं।

By :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-20 09:23 GMT

अरिजीत सिंह (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः  मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां का आज निधन हो गया हैं। अरिजीत की मां पिछले कई दिनों से कोलकाता के अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि वह कोरोना संक्रमित हो गई थीं। जिसके वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जिसके बाद गुरूवार को उनकी अचानक से तबीयत और भी ज्यादा खराब हो गई। और सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई।

बता दें कि अरिजीत अपनी मां के बहुत करीब थे। कुछ दिन पहले ही स्वास्तिका मुखर्जी ने अरिजीत की मां के लिए ब्लड डोनर के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इसमें पोस्ट में एक्ट्रेस स्वास्तिका ने लिखा कि, अरिजीत की मां के लिए ए-ब्लड की जरूरत है। वह AMRI हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जिसके बाद फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से ट्वीट कर मदद मांगी थी।

बताते चलें कि अरिजीत सिंह की करियर की शरूआत साल 2005 में हो हुआ। जिसमें अरिजीत ने सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में भाग लिया। जिसमें लोगों ने अरिजीत की बहुत पंसद किया। यह दूसरी बात है कि अरिजीत इसमें विजेता नहीं हुआ। लेकिन इनके गाने खुब फेमस हुए। इसके बाद अरिजीत पहचान फिल्म आशिकी 2 से हुई। जिसमें अरिजीत ने गाना तुम ही हो गाया था। इस रोमाटिंग गाने ने लोगों को खूब पंसद आया। इसके बाद अरिजीत कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखें और एक से बढ़कर एक गाने दिए।

इनकी गाने की लिस्ट बहुत लंबी है। अरिजीत के गाने सुनो ना संगमरमर, अगर तुम साथ हो, ऐ दिल है मुश्किल,चल घर चलें,जैसे कई शानदार गाने गाए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि अरिजीत बंगाली गाने भी गाते हैं। अरिजीत ने सीरियल मुधबाला के लिए भी टाइटल गाया था। वहीं अरिजीत के गाने के कारण उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News