सिंगर अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने मांगी मदद

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें अर्जेंट ब्लड डोनर की जरूरत है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-05-06 09:13 GMT

सिंगर अरिजीत सिंह (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के घर पर एक बड़ी मुसीबत आ गई है। उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं और उनके लिए अर्जेंट ब्लड डोनर (Urgent blood donor) की जरूरत है। इस बात की जानकारी फिल्म 'दिल बेचारा' फेम एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee) ने दी है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट लिखकर सिंगर की मां के लिए मदद मांगी है।

स्वस्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि 'सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और वह इस समय कोलकाता में अम्री में ढाकुरिया अस्‍पताल में भर्ती हैं। उन्हें A निगेटिव ब्‍लड की जरूरत है। आज ही इसकी जरूरत है। स्वस्तिका के पोस्ट के मुताबिक, ब्लड डोनर मेल ही होना चाहिए।

डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने भी मांग मदद

इसके अलावा अलावा डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी (Director Srijit Mukherji) ने भी अरिजीत सिंह की मां के लिए मदद मांगी है। श्रीजीत ने बंगाली भाषा में ट्विटर पर पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में अरिजीत की मदद करें। श्रीजीत मुखर्जी एक नंबर भी शेयर किया है।

लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

स्वास्तिका और श्रीजीत की पोस्ट के बाद लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कई लोग नंबर शेयर कर मदद पहुंचाने की कोशिश भी कर रहे हैं। हालांकि अब तक अरिजीत की मां को क्या हुआ है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags:    

Similar News