Mere Husband Ki Biwi Review: कॉमेडी और अनूठे कॉन्सेप्ट से भरपूर है मेरे हस्बैंड की वीबी मूवी

Mere Husband Ki Biwi Release Date: अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत और भूमि पंडेकर की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी कैसी है जानिए;

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-20 15:49 IST

Mere Husband Ki Biwi Review (Image Credit- Social Media)

Mere Husband Ki Biwi Review: इस समय बॉक्स ऑफिस पर मैडॉक फिल्मों का जादू चल रहा है। जनवरी के महीने में अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। तो वहीं फरवरी के महीने में विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। इन सबके बीच अब अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी रिलीज होने वाली है। फिल्म (Mere Husband Ki Biwi) की रिलीज से पहले मेकर्स ने फैंस को ऑफर दिया है। एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री क्योंकि इस समय जिस तरह से बॉलीवुड में फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। उनको देखते हुए ये फैंसला लिया गया है। चलिए जानते हैं कैसी है मेरे हस्बैंड की बीवी फिल्म 

मेरे हस्बैंड की बीवी मूवी रिव्यू (Mere Husband Ki Biwi Review In Hindi)-

अर्जुन कपूर, भूमि पेंडनेकर और रकुल प्रीत की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी कॉमेडी से भरपूर है। इस फिल्म में हर्ष गुजराल अहम भूमिका में हैं। फिल्म ने अनूठे नाम और कॉन्सेटप्स की वजह से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। फिल्म के रिलीज से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने मेरे हसबैंड की बीवी में कुछ बदलाव करवाए हैं और उसी के बाद फिल्म को थ्रिएटर में रिलीज करने का सर्टिफिकेट दिया है। मेरे हसबैंड की बीवी की रन टाइम कुल 2 घंटे 23 मिन और 44 सेकंड है। 

मेरे हस्बैंड की बीवी फिल्म का निर्माण जैकी भगनानी ने किया है। जैकी भगनानी वही हैं जिनसे फिल्म की अभिनेत्री रकुल प्रीत ने शादी किया है। यह फिल्म 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। जिस दिन दोनों की शादी की पहली सालगिराह है। फिल्म की कहानी अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत और भूमि पंडेकर के ईर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें भूमि पंडेकर अर्जुन कपूर की एक्स वाइफ की भूमिका में हैं। जिनसे उनकी शादी के कुछ साल बाद ही तलाक हो जाता है। जिसके बाद अर्जुन कपूर के लाइफ में रकुल प्रीत की एंट्री होती है। लेकिन भूमि पंडेकर यादाश्त भूल जाने का ड्रामा करती है। और अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत के रिश्ते के बीच में आती है। 

जिसके बारे में रकुल प्रीत को पता चल जाता है। जिसपर भूमि पंडेकर रकुलप्रीत को चैलेंज करती हैं कि वो अर्जुन को उनसे छीनकर दिखाए, जिसके बाद कहानी में एक अलग मोड़ आता है। अब फिल्म में आगे क्या होगा इसको जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी। 

फिल्म की कहानी की यदि बात करें तो कहीं ना कहीं इस बार वहीं पुरानी कहानियों को ही ट्वीस्ट करके जनता के सामने प्रदर्शित करने की कोशिश की गई है। फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पंडेकर और रकुल प्रीत की एक्टिंग भी अच्छी है। तो वहीं हर्ष गुजराल की कॉमेडी ने फिल्म में चार चाँद लगा दिया है। 

मेरे हसबैंड की बीवी के बारे में ट्वीटर पर क्रिटिक्स द्वारा रिव्यू दिया गया है। उन्होंने फिल्म को अच्छा रिव्यू दिया है। और इसे एक फुल बॉलीवुड फिल्म बताया है। अब देखने लायक होगा कि फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है। 

Tags:    

Similar News