Arjun-Malaika: ब्रेकअप के बाद पहली बार आमने सामने आए अर्जुन-मलाइका, कुछ यूं किया रिएक्ट, देखें वीडियो

Arjun-Malaika: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ब्रेकअप के बाद एक साथ किसी इवेंट में शिरकत करते दिख रहें हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-07-27 06:57 GMT

Arjun Kapoor-Malaika Arora Video (Photo- Social Media)

Arjun Kapoor-Malaika Arora Video: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के सबसे प्यार कपल माने जाते थे, लेकिन अब इनके प्यार भरे रिश्ते को किसी की नजर लग चुकी है, जी हां! मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की वजह अब तक सामने नहीं आई है, और इन दोनों ने भी इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है। वहीं इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ब्रेकअप के बाद एक साथ किसी इवेंट में शिरकत करते दिख रहें हैं। आइए आपको भी अर्जुन और मलाइका का वो वीडियो दिखाते हैं।

मलाइका को इग्नोर करते दिखे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Ignore Malaika Arora)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप की खबरों ने पिछले काफी समय से तूल पकड़ा हुआ है, पहले जब अर्जुन और मलाइका की ब्रेकअप की खबरें सामने आईं तो किसी को भरोसा ही नहीं, क्योंकि दोनों ने समाज के खिलाफ जाकर प्यार किया था, जी हां! अर्जुन और मलाइका के बीच काफी ऐज गैप है, इस वजह से दोनों अक्सर ही ट्रोल भी हुआ करते थे, लेकिन अब इनके बीच का प्यार खत्म हो चुका है, दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं।


मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप को कई महीने हो चुके हैं, इसी बीच ब्रेकअप के बाद पहली बार मलाइका और अर्जुन को स्पॉट किया गया। जी हां! मलाइका और अर्जुन कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और आते ही छा गया है। वीडियो में मलाइका और अर्जुन एक ही इवेंट में एक ही छत के नीचे दिख रहें हैं। हालांकि दोनों ही एक-दूसरे को इग्नोर कर रहें हैं। मलाइका और अर्जुन के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहें हैं।

मलाइका अरोड़ा को मिला नया प्यार (Malaika Arora New Boyfriend)

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा विदेश में वेकेशन मनाने गईं हुईं थीं, जहां की कुछ झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उन तस्वीरों में एक अंजान शख्स भी नजर आ रहा था, जिसकी फोटो को मलाइका ने ब्लर किया था। मलाइका की उस तस्वीर को देखने के बाद हल्ला मच गई थी कि एक्ट्रेस अब उस शख्स को डेट कर रहीं हैं।

Tags:    

Similar News