अर्जुन कपूर ने बताया मलाइका अरोड़ा से कब करेंगे शादी, कहा- 'उसके बिना...'

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उनके फैंस भी यह जानना चाहते हैं कि दोनों कब शादी करेंगे? करेंगे भी या नहीं? अब इस पर अर्जुन कपूर ने जवाब दिया है।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2023-12-15 04:40 GMT

Arjun Kapoor Malaika Arora wedding plans (Image Credit: Social Media)

Arjun Kapoor: बॉलीवुड स्टार कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी दोनों के ब्रेकअप की, तो कभी दोनों की शादी को लेकर मीडिया में खबरें छाई रहती हैं। ऐसे में फैंस भी यह जानने के लिए एक्साइडेट रहते हैं कि दोनों कब शादी करने वाले हैं? या फिर दोनों शादी करेंगे भी या नहीं? अब इस बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग अपनी शादी की प्लानिंग को रिवील किया है, तो आइए जानते हैं मलाइका अरोड़ा संग शादी को लेकर अर्जुन का क्या प्लान है?

अर्जुन कपूर करेंगे मलाइका अरोड़ा से शादी?

दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर फेमस फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। अर्जुन के साथ आदित्य रॉय कपूर भी करण के ऑइकॉनिक काउच पर मौजूद थे। इस दौरान करण जौहर ने अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा संग उनके रिलेशनशिप पर बात की और सवाल किया कि वह मलाइका संग अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल तक कब ले जा रहे हैं या फिर इसको लेकर उनकी प्लानिंग क्या है? इस पर अर्जुन कपूर ने जवाब दिया- ''मैं इस पॉइंट पर सोचता हूं और जितना मुझे आपके शो में आना और इसके बारे में ईमानदार होना पसंद है, मुझे लगता है कि यह मेरी लाइफ का हिस्सा है और फिलहाल मैं इसे वैसे ही लेना चाहता हूं जैसे यह आता है।"


मलाइका अरोड़ा संग बेहद खुश हैं अर्जुन कपूर

अर्जुन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- ''मुझे लगता है कि उसके बिना यहां बैठना और भविष्य के बारे में बात करना ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि यह सबसे सम्मानजनक बात होगी। एक बार जब हम उस स्टेज पर पहुंच जाएंगे तो हम आएंगे और साथ मिलकर इस पर बात करेंगे। मैं जहां हूं, बहुत खुश हूं और मुझे लगता है कि हमें इस बात से कोई शिकायत नहीं है कि इस कंफर्टेबल हैप्पी स्पेस में हमें जो कुछ भी करना पड़ा, हम सर्वाइड करते रहे। मैं अभी किसी भी चीज़ के बारे में स्पेसिफिकली बात नहीं करना चाहता, क्योंकि मुझे लगता है कि इस बारे में अकेले बात करना रिश्ते के लिए अनफेयर है।"


मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का हुआ था ब्रेकअप?

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि मीडिया में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें कई बार उड़ चुकी हैं, लेकिन हाल ही में ये रूमर्स कुछ ज्यादा ही उड़ने लगी थी कि अब मलाइका और अर्जुन अलग हो गए हैं। हालांकि, इन खबरों के बीच दोनों को साथ में डेट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद इन खबरों पर विराम लग गया। बता दें कि कपल करीब पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहा है।

Tags:    

Similar News