August Bollywood Movies Release: अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्में

Upcoming Bollywood Movies Release In August 2024: अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में रिलीज होगी, जिनका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-27 08:56 GMT

August Bollywood Movie Release 2024 (Image- Social Media)

August Bollywood Movie Release 2024: अगस्त का महीना आ चुका है और इस महीने बॉलीवुड की कई सारी फिल्में सिनेमाघरों पर रिलीज होने को तैयार हैं, तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस पर सबसे बड़ी टक्कर 15 अगस्त 2024 को दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। क्योंकि इस दिन सिनेमाघरों में एक साथ कई सारी फिल्में रिलीज होगी। चलिए जानते हैं अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है। 

अपकमिंग बॉलीवुड मूवी रिलीज इन अगस्त 2024 ( Upcoming Bollywood Movies Release In August 2024)-

औरों में कहाँ दम था रिलीज डेट (Auron Mein Kahan Dum Tha Release Date)

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरो में कहाँ दम था। जो जुलाई में रिलीज होने वाली थी लेकिन उसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब वो 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तब्बू और अजय देवगन की रोमाटिंक जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म का ट्रेलर और गाना रिलीज हो चुका है। जिसको दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पंसद किया गया है। अब देखने लायक होगा की फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते हैं। 

स्त्री 2 रिलीज डेट (Stree 2 Release Date)-

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी की हॉरर-कॉमेडी मूवी स्त्री 2 जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। अब जाकर सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। इस बार स्त्री 2 में दर्शकों को सरकटे की कहानी देखने को मिलेगी। 

वेदा मूवी रिलीज डेट (Vedaa Release Date)-

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा जोकि पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ गई। ये एक्शन से भरपूर फिल्म है ये फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ के अलावा तमन्ना भाटिया भी नजर आई हैं। 

खेल खेल में मूवी रिलीज डेट (Khel Khel Mein Release Date)-

अक्षय कुमार एक बार फिर से अगस्त में अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका नाम खेल-खेल में हैं अक्षय कुमार की ये फिल्म भी साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक हैं। खेल खेल में सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। 

Tags:    

Similar News