Amrapali Dubey ने अपने प्यार को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- हमेशा दिलों पर राज करना
Amrapali Dubey-Nirahua Romantic Video: निरहुआ के जन्मदिन पर आम्रपाली दुबे ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो गया है।;
Amrapali Dubey Birthday Wish For Nirahua: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे द्वारा शेयर किया गया लेटेस्ट फोटो एक बार फिर सुर्खियों में आ चुका है, जी हां! ये पोस्ट आम्रपाली दुबे ने किसी खास शख़्स के लिए शेयर किया है। वह खास शख़्स कोई और नहीं, बल्कि भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे का नाम अक्सर निरहुआ के साथ जुड़ता रहता है, फैंस तो इन्हें रियल लाइफ में भी कपल मान बैठे हैं, वहीं अब निरहुआ के जन्मदिन पर आम्रपाली दुबे ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो गया है।
आम्रपाली दुबे का निरहुआ के लिए खास पोस्ट (Amrapali Dubey Nirahua Romantic Video)
भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का आज जन्मदिन है, निरहुआ को उनके जन्मदिन पर फैंस के साथ ही उनके दोस्तों से भी प्यार भरी शुभकामनाएं मिल रहीं हैं, वहीं इस खास मौके पर निरहुआ की खास दोस्त आम्रपाली दुबे ने भी एक खास पोस्ट शेयर किया है। जी हां! आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ ही कई तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया है, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं दिनेश लाल यादव जी....भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें, समृद्ध रखें दीर्घायु रखें और आप हमेशा सबके दिलों पर राज करते रहें।"
आम्रपाली दुबे द्वारा दिनेश लाल यादव के लिए शेयर किया गया ये पोस्ट सुर्खियों में आ चुका है। आम्रपाली और दिनेश लाल यादव के फैंस का तो दिन ही बन गया है, वे इस वीडियो को रिपीट मोड पर देख रहें हैं। वहीं इस वीडियो में आम्रपाली दुबे ने जो गाना डाला है, वो इनके बारे में बहुत कुछ बयां कर रहा है। फैंस कमेंट बॉक्स में टूट पड़े हैं, उनका कहना है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ एकसाथ कितने अच्छे लगते हैं। वहीं एक ने कहा, "निरहुआ और आम्रपाली की क्या जोड़ी है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "नजर न लगे इस खूबसूरत जोड़ी को।" इसी तरह और भी फैंस इस वीडियो पर प्यार लुटा रहें हैं, वहीं कुछ निरहुआ को बर्थडे भी विश कर रहें हैं।