बुरा फंसी ये अदाकारा: कोरोना की वजह से हुआ ऐसा, दूसरी शादी भी टालनी पड़ी

मेघना नायडू को आप कलियों का चमन गाने से जानते होगें, लेकिन इन दिनों मेघना कोरोना वायरस की वजह से परेशानी में फंस गई हैं। लॉकडाउन होने की वजह से मेघना दुबई में फंस गई हैं। यही नहीं मेघना को यहां पूरा 1 महीना हो चुका है।

Update: 2020-04-15 06:40 GMT
बुरा फंसी ये अदाकारा: कोरोना की वजह से हुआ ऐसा, दूसरी शादी भी टालनी पड़ी

नई दिल्ली: मेघना नायडू को आप कलियों का चमन गाने से जानते होगें, लेकिन इन दिनों मेघना कोरोना वायरस की वजह से परेशानी में फंस गई हैं। लॉकडाउन होने की वजह से मेघना दुबई में फंस गई हैं। यही नहीं मेघना को यहां पूरा 1 महीना हो चुका है। इसके साथ ये भी जानकारी है कि इस सब चक्‍कर में मेघना को अपनी शादी भी टालनी पड़ रही है। आपको बता दें कि मेघना अपने ही पति से दूसरी शादी करने की तैयारी कर रही थीं।

Full View

ये भी पढ़ें... बिल गेट्स बोले- दुनिया को WHO की जरूरत, खतरनाक हो सकता है इसका फंड रोकना

मिली जानकारी की मानें तो मेघना दुबई में फंसी हैं और वहां काफी सख्‍ती है। जहां भारत में जरूरी चीजों के लिए लोग घर के निकल पा रहे हैं, जबकि दुबई में घर का राशन लाने के लिए दुकान पर जाने के लिए भी लाइसेंस चाहिए।

Full View

मेघना ने कुछ समय पहले टैनिस प्‍लेयर Luis Miguel Reis के साथ सीक्रेट तरीके से शादी कर ली थी। लेकिन मेघना जल्‍द ही अपने पति के साथ फिर से वाइट वेडिंग करने वाली थीं। लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से उन्‍हें ये प्‍लान कैंसिल करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें... जारी हुई लॉकडाउन की नई गाइडलाइन, नियमों को गौर से पढ़ें, उल्लंघन पर सीधे जेल

Full View

इनके करियर की बात करें तो मेघना 'कलियों का चमन' गाने के अलावा कुछ फिल्‍मों और टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में भी नजर आ चुकी हैं। जिसमें इनका रोल दर्शकों को बहुत पसंद आया।

Full View

Tags:    

Similar News