Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की जोड़ी TATA IPL 2024 समारोह में मचाएगी धूम

Bade Miyan Chote Miyan In IPL 2024: अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की जोड़ी TATA IPL 2024 के सेरेमनी में धमाकेदार पर्फारमेंश देते हुए आएगी नजर..

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-03-21 08:00 GMT

Bade Miyan Chote Miyan

Bade Miyan Chote Miyan In TATA IPL 2024: टाटा आईपीएल 2024 की शुरूआत होने जा रही है। और कल टाटा आईपीएल का पहला मैच है। जिसको लेकर तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। तो वहीं TATA IPL 2024 Ceremony में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार धमाकेदार पर्फार्मेश देते हुए नजर आएंगे। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ वहाँ पर टाइगर श्रॉफ भी मौजूद रहेंगे। बता दे कि अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) आने वाली है, जोकि अगले महीने ईंद के अवसर पर सिनेमाघरो में रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) व टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जी तोड़ मेहनत कर रहे है। जबसे फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तबसे फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कल टाटा आईपीएल 2024 के लाइव सेरेमनी में अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ के साथ ही साथ अन्य फिल्म जगत के सितारे समा में चार चाँद लगाने का काम करेंगे। 

बड़े मियां छोटे मियां करेंगे टाटा आईपीएल में पर्फारमेंस (Bade Miyan Chote Miyan In Tata IPL 2024)-

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) व टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)  की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan)  10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। रिलीज से पहले शो के कास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे है। फिल्म में अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर नजर आने वाले है। फिल्म के प्रमोशन के लिए अब अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की जोड़ी TATA IPL 2024 Ceremony में लाइव पर्फामेंश करती हुई नजर आएगी। इसके बारे में जानकारी स्वंय अक्षय कुमार ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए दिया है। 

बड़े मियां छोटे के बारे में (About Bade Miyan Chote Miyan Movie)-

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म (Bade Miyan Chote Miyan Movie) की शूटिंग मुंबई से लेकर जॉर्डन तक हुई है। फिल्म के मेकर्स वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने फिल्म की कहानी को रियल दिखाने के लिए भारत समेत यूके, स्कॉटलैंड, अबू धाबी और जॉर्डन में फिल्म की शूटिंग की है। ये फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। 

Tags:    

Similar News