Badtameez Gill Release Date : वाणी कपूर व अपारशक्ति की फिल्म बदतमीज गिल कब होगी रिलीज

Badtameez Gill Release Date: वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म Badtameez Gill में अपारशक्ति खुराना के साथ परेश रावल की हुई एंट्री, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-03 10:42 GMT

Badtameez Gill Movie Release Date

Badtameez Gill Movie: वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म Badtameez Gill में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म निकी विक्की भगनानी फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। ये एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म होने वाली है। फिल्म में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ आपरशक्ति भी नजर आने वाले हैं।निकी भगनानी व विक्की भगनानी ने बताया कि- वाणी कपूर हमारे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बदतमीज गिल का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने बताया कि फिल्म वाणी कपूर अपने अभिनय का बिल्कुल अगल पक्ष दिखाएंगी। वाणी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जिनको कॉमेडी व पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्मों नहीं देखा गया है। हमें लगता है कि वह इस जॉनर में शानदार काम करेंगी। यह भूमिका उनके जैसे किसी व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए लिखी गई हैं। चलिए जानते हैं वाणी कपूर की फिल्म Badtameez Gill के बारे में 

बदतमीज गिल कब रिलीज होगी (Badtameez Gill Release Date)-

वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के हाथ बॉलीवुड की मजेदार फिल्म लगी हैं। जिसमें उनके साथ अपारशक्ति व परेश रावल भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण निकी विक्की भगनानी फिल्म्स, सागा फिल्म्स लिमिटेड व विनय अग्रवाल के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास होगा। फिल्म की शूटिंग एक हफ्ते बाद शुरू हो जाएगी। Badtameez Gill कब रिलीज होगी इसको लेकर मेकर्स ने किसी प्रकार की जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इतना कह सकते हैं कि फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

बदतमीज गिल कास्ट (Badtameez Gill Cast)-

बदतमीज गिल फिल्म (Badtameez Gill Movie) का निर्माण निकी विक्की भगनानी कर रहे हैं, तो वहीं फिल्म में वाणी कपूर (Vaani Kapoor),परेश रावल (Paresh Rawal) व अपारशक्ति (Aparshakti) नजर आने वाले हैं। फिल्म का लेखन नवजोत गुलाटी कर रहे हैं। जो कि रनिंग शादी, गिन्नी वेड्स सनी जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 

बदतमीज गिल फिल्म की कहानी क्या हैं (Badtameez Gill Story In Hindi)-

बदतमीज गिल (Badtameez Gill Movie) एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म हैं। फिल्म की कहानी दो स्थानों पर फैली हैं। उत्तर प्रदेश के शहर बरेली व लंदन पर, फिल्म में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) का किरदार काफी मजेदार होने वाला हैं, तो वहीं अपारशक्ति (Aparshakti) वाणी कपूर के भाई का किरदार निभाएंगे व परेश रावल (Paresh Rawal) उनके पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की पूरी कहानी के बारे में अभी कह पाना थोड़ी जल्दबाजी होगी।

Tags:    

Similar News