Batwara 2 या Awarapan 2? कौन किस पर पड़ा भारी

Batwara 2 & Awarapan 2 Box Office Collections: आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे कलेक्शन में सनी देओल की बंटवारा 1947 या इमरान हाशमी की आवारापन 2 में कौन किसपर भारी पड़ा।

Update:2026-08-14 21:22 IST

Batwara 2 & Awarapan 2 Box Office Collections: 14 अगस्त 2026 यानी कि आज का दिन मूवी लवर्स के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि बॉलीवुड की दो मच अवेटेड फिल्में थिएटरों में रिलीज हुई, जिसमें से एक देशभक्ति फिल्म "बंटवारा 1947" और दूसरी एक्शन थ्रिलर फिल्म "आवारापन 2" है। "बंटवारा 1947" और "आवारापन 2" दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज था, इसी के साथ ही दर्शकों की निगाहें भी इसी पर टिकी हुई थी कि दोनों फिल्मों में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी, फिलहाल अब रिजल्ट सामने आ चुका है, आइए बताते हैं, कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ी।

बंटवारा 1947 या आवारापन 2

बंटवारा 1947 और आवारापन 2 ये दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर टकराई है, हालांकि एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में ही पता चल गया था कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने वाली है, चलिए देखते हैं आंकड़े क्या कहते हैं -


बंटवारा 1946

बंटवारा 1947 फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फ़ज़ल, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, करण देओल और कनिका कपूर जैसे एक्टर्स हैं, फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी द्वारा किया गया है और आमिर खान के प्रोडक्शन तले फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएं तो पहले दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करती नजर आई, दोपहर तक कलेक्शन बेहद कम रहा, लेकिन शाम को अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। आंकड़ों के अनुसार पहले दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 8 करोड़ रुपए तक हो सकता है।

आवारापन 2

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 में उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य किरदारों में हैं। आवारापन 2 को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड थे, फिल्म देख दर्शक इमरान हाशमी के दीवाने बन गए हैं, कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि वे एक बात नहीं, बल्कि 3-4 बार इस फिल्म को थिएटरों में देखेंगे, इसी से आप समझ सकते हैं कि फिल्म क्या कमाल दिखा रही है। नितिन कक्कड़ ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। वहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने कमाल कर दिया है, जी हां! आंकड़ों के अनुसार ये फिल्म ओपनिंग डे पर 20 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इससे साफ है कि बंटवारा 2 और आवारापन 2 में आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार चुकी है।

Tags:    

Similar News