ये प्यार है या कुछ और,भारती घटा रही अपना वेट तो पति हर्ष बढ़ा रहे वजन

Update: 2018-07-20 09:17 GMT

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आने वाली है। शो के लिए दोनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारती ने इस शो के लिए लगभग 9 से 10 किलो वजन घटा लिया है। शो में स्टंट और टास्क परफॉर्म करने के वे खुद को पूरी तरह फिट रखना चाहती हैं।

Full View

जीमिंग के अलावा वे स्ट्रिक्ट डाइट प्लान भी फॉलो कर रही हैं। कैसी भी सिचुएशन रहे वे दिन में दो घंटे वर्कआउट जरूर करेंगी। वहीं भारती के पति हर्ष भी अपना वेट बढ़ाने में जुटे हुए हैं। अर्जेंटीना में शूट होने वाले शो के इस सीजन में पुनीत पाठक, अविका गौर, विकास गुप्ता, अली गोनी, रिद्धिमा पंडित, श्रीसंत, शमिता शेट्टी और आदित्य नारायण भी नजर आएंगे।

Full View

भारती का जन्म 3 जुलाई 1986 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उन्हें असली पहचान कॉमेडी रियलटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज'(2008) के चौथे सीजन से मिली थी। इस शो में के फाइनल में वे सेकंड रनर अप रही थीं। इस शो में उन्होंने एक कैरेक्टर प्ले किया था, जिसका नाम था 'लल्ली'। इस कैरेक्टर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Full View

'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज'(2008) के अलावा वे 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार'(2010), 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन'(2011) और 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे'(2012) जैसे कॉमेडी रियलटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

Tags:    

Similar News