Ritesh Pandey: भोजपुरी एक्टर रितेश पांडेय कर रहे हैं गूगल पर ट्रेंड, आइये जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह

Bhojpuri Actor Ritesh Pandey: भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर रितेश पांडेय का एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।

Update: 2023-01-15 01:38 GMT

Bhojpuri Actor Ritesh Pandey (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Actor Ritesh Pandey: भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) का एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। आपको बता दें ये गाना बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने का भोजपुरी वर्ज़न है। रितेश पांडेय के साथ आपको इसमें भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा नज़र आएंगीं। आइये आपको बताएं कि आखिर माधुरी के कौन से गाने का भोजपुरी वर्ज़न इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

रितेश पांडेय का गाना हुआ सुपरहिट

माधुरी दीक्षित के सुपरहित गाने का इस समय भोजपुरी वर्जन लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रितेश ने इस गाने टाइटल 1234 रखा है। इसके अलावा गाने का वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को रितेश पांडेय और एक्ट्रेस श्वेता महारा पर फिल्माया गया है। गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है जिसे रितेश के फैन बार बार प्ले करके देख रहे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टर रितेश पांडेय अपने एक गाने से काफी हिट हुए थे। जिसका टाइटल था हेलो कौन इसके बाद रितेश की किस्मत चमक गयी और उन्होंने कई बेहतरीन गाने दिए जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। रितेश का सांग हेलो कौन 900 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज पाकर काफी हिट है और आज भी उनके इस गाने को लोग सुनना और देखना खूब पसंद करते हैं। वहीँ अब रितेश एक और नए गाने के साथ धूम मचा रहे हैं।

रितेश का ये लेटेस्ट सांग माधुरी दीक्षित के सुपरहिट सांग का भोजपुरी वर्ज़न है। गाने में रितेश के साथ एक्ट्रेस श्वेता महारा भी हैं दोनों की जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीँ अब तक इस गाने ने 4 मिलियन से भी ज़्यादा का व्यू प्राप्त किया है। वहीँ इस गाने की पॉपुलैरिटी के साथ ही रितेश गूगल पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। उनका नाम काफी ज़्यादा सर्च किया जा रहा है। इतना ही नहीं अब रितेश, गूगल की सर्च लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। और इस समय हर कोई रितेश का नाम सर्च करता नज़र आ रहा है।

Full View

भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय का जीवन काफी विवादों से घिरा रहा है। उनका नाम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ जोड़ा जाता रहा है। दरअसल उनपर अक्सर इंडस्ट्री में अश्लीलता फ़ैलाने का आरोप लगता आया है साथ ही वो अक्षरा सिंह के साथ हुए अपने झगडे को लेकर भी सुर्ख़ियों में थे। वो पवन सिंह से पहले अक्षरा सिंह को डेट कर रहे थे। वहीँ दोनों के झगडे की वजह भी यही थी और इसके बाद दोनों अलग हो गए। वहीँ अक्षरा सिंह ने रितेश के खिलाफ पुलिस में एफआईआर तक दर्ज करवा दी थी। इस शिकायत में एक्ट्रेस ने रितेश पांडेय पर कई गंभीर अरूप भी लगाए थे। 

Tags:    

Similar News