साड़ी में Bhojpuri की देसी हसीना Akshara Singh ने ढाया कहर, वीडियो देख बेकाबू हुए फैंस

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी खास पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकीं हैं।

Update: 2023-08-13 06:55 GMT
Bhojpuri Actress Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज किसी खास पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकीं हैं। अक्षरा सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि एक कमाल की सिंगर भी हैं। अबतक भोजपुरी के कई गानों के लिए अपनी आवाज दे चुकीं हैं, जो हिट हुए हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर भी अपना जलवा बिखेरती रहती हैं, अभी हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को बेकाबू कर दिया है।

साड़ी में अक्षरा सिंह ने दिखाई नजाकत

अक्षरा सिंह भोजपुरी पर्दे की एक ऐसी दिवा हैं, जो हर लुक में कहर ढाती हैं। वेस्टर्न हो या इंडियन ड्रेस वह खुद को इतने अच्छे से कैरी करती हैं कि फैंस देखते रह जाते हैं। अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी जमकर चर्चा होने लगी है। उस वीडियो में अक्षरा सिंह ने साड़ी में अपनी गजब की अदाएं दिखाईं हैं। अभिनेत्री के इस वीडियो को देख तो आपको उनकी हर एक अदा से प्यार हो जायेगा।

अक्षरा सिंह नैनों से चला रहीं गोलियां

अक्षरा सिंह द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो बेहद ही खूबसूरत है। अक्षरा वीडियो में पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आ रहीं हैं और साथ ही कभी खुद को संवारते दिखाई दे रहीं हैं तो कभी नैनों से गोलियां चला रहीं हैं। अक्षरा सिंह के कटिले नैन तो आपके सीधे दिल पर वार करेंगे। इस वीडियो को देख अक्षरा सिंह के फैंस की धड़कने तेज हो गईं हैं।

अक्षरा सिंह की खूबसूरती देख फैंस का हाल बेहाल

अक्षरा सिंह की खूबसूरती पर लाखों लोग फिदा हैं, अब ऐसे में इतना शानदार वीडियो देख तो फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और वीडियो पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहें हैं। वहीं कुछ फैंस की दीवानगी तो कमेंट बॉक्स में भी देखने को मिल रही है। एक फैन ने लिखा, "दिन ब दिन और खूबसूरत हो रही हो।" दूसरे ने लिखा, "भोजपुरी की क्रश।" तीसरे ने लिखा, "उफ्फ क्या लग रही हो।"

अक्षरा सिंह अपकमिंग फिल्में

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्मों के बारे में आपको बताएं तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। कुछ दिनों पहले ही वह अपनी फिल्म "अक्षरा" की शूटिंग गोरखपुर में कर रहीं हैं। वहीं इसके अलावा उनके पास "जानू आई लव यू" और "ज्योति" समेत कई और फिल्में भी हैं।

Tags:    

Similar News