Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का डांस वीडियो, फैंस को किया क्लीनबोल्ड

Bhojpuri Video Akshara Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दिनेश लाल यादव के साथ अपने लेटेस्ट गाने के रिलीज के बाद अक्षरा सिंह ने अपने न्यू लुक और कातिल निगाहों से अपने फैंस के दिल को जीत लिया है।

Report :  Anushka Rati
Update: 2023-01-01 15:25 GMT

Shared Latest Instagram Reel (image: social media)

Bhojpuri Video Akshara Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कौन नहीं जानता है। अक्षरा सिंह एक मल्टीटेलेंटेड एक्ट्रेस हैं और अपनी कातिल अदाओं ने भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बनाए रखना अक्षरा बहुत ही अच्छे से जानतीं हैं। 

देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का ये वीडियो

एक तरफ जहां अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'जान लेबू का' का एक सुपर रोमांटिक गाना 'बेबी जान लेबू का' रिलीज किया गया है। जहां इस गाने ने रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। आपको बता दें कि इस गाने के यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर निरहुआ दो-दो भोजपुरी हसीनाओं के साथ डांस और रोमांस करते नजर आ रहें हैं। एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ के दीवाने और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के चाहने वाले सभी फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहें हैं। इस गाने के वीडियो में दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह का रोमांस और साथ ही दोनों के बीच की केमिस्ट्री सुपर से ऊपर वाली नजर आ रहीं है। इसके अलावा दोनों ही निरहुआ और अक्षरा आने वाले दिनों में कई फिल्मों में एक साथ नजर आने वाले हैं।

वहीं इस बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड और बेहद हसीन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट रील शेयर की है जिसमें ये देखने को मिल रहा है कि, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सुबह उठकर अपने बेड पर पर बैठी कोई इंग्लिश सॉन्ग गुनगुना रहीं होती है और फिर उनके चुटकी बजाते ही वो रेडी हो जाती हैं।

इस शेयर कीं गई इंस्टाग्राम रील में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रॉयल ब्लू कलर की टू पीस ड्रेस पहनी है और उनके उपर से एक नेट का टॉप पहन रखा है, अपने बालों को खुलकर उनके व्हाइट बीड्स और डार्क मेकअप और ब्लू हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

शेयर किए गए अपने इस रील वीडियो में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आ रहीं हैं। जहां एक तरफ अक्षरा सिंह अपने नए भोजपुरी गाने से अपने फैंस का दिल जीत रहीं हैं तो साथ ही अपने इस हॉट लुक से लोगों के दिलों में आग लगा रहीं हैं।

Tags:    

Similar News