RC 16 First Look: राम चरण के बर्थडे पर होगा धमाका, मिलेगा फैंस को जबरदस्त सरप्राइज़

RC 16 Movie First Look: राम चरण के जन्मदिन पर मेकर्स RC 16 फिल्म का पोस्टर रिवील करने वाले हैं, जिसकी जानकारी दे दी गई है।;

Update:2025-03-26 18:46 IST
RC 16 First Look: राम चरण के बर्थडे पर होगा धमाका, मिलेगा फैंस को जबरदस्त सरप्राइज़
  • whatsapp icon

RC 16 First Look: साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी आने वाली फिल्म RC 16 को लेकर सुर्खियों में हैं, फिल्म से जुड़ी तरह तरह की अपडेट सामने आ रही है, हालांकि अब तक मेकर्स ने द्वारा फिल्म के टाइटल का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, अभी के लिए मेकर्स द्वारा इसे RC 16 का नाम दिया गया है। वहीं अब राम चरण की इस फिल्म का इंतजार कर रहें दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है, जी हां! राम चरण के जन्मदिन पर मेकर्स फिल्म का पोस्टर रिवील करने वाले हैं, जिसकी जानकारी दे दी गई है।

राम चरण की RC 16 का फर्स्ट लुक

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म RC 16 में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर नजर आएंगी, राम चरण और जान्हवी कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पर्दे पर देखने के लिए फैंस बहुत अधिक उत्साहित हैं, वहीं अब RC 16 फिल्म के मेकर्स दर्शकों के बीच एक बड़ा धमाका करने वाले हैं, जी हां! ये धमाका राम चरण के जन्मदिन पर होने वाला है।

Full View

साउथ स्टार राम चरण का 27 मार्च को जन्मदिन है, राम चरण के जन्मदिन पर RC 16 के मेकर्स उनका धांसू लुक जारी करने वाले हैं। यानी कि कल राम चरण के फैंस को उनके जन्मदिन पर धमाकेदार गिफ्ट मिलने वाला है। फैंस राम चरण का फर्स्ट लुक देखने के लिए उत्साहित हो उठे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि राम चरण का फर्स्ट लुक रिवील करने के साथ ही मेकर्स फिल्म का टाइटल भी रिवील करेंगे।

कब रिलीज होगी राम चरण की ये फिल्म

राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ ही इस फिल्म में जगपति बाबू और कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। बताते चलें कि अभी हाल ही में फिल्म का हैदराबाद शेड्यूल पूरा किया गया है, वहीं अब टीम दिल्ली में शूटिंग शुरू करेंगी। राम चरण और जान्हवी कपूर की इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, क्या पता कल फर्स्ट लुक रिवील करने में साथ ही मेकर्स टाइटल व रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दें।

Tags:    

Similar News