भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh को ढूंढ़ते हुए बिहार पुलिस पहुंचीं मुंबई, एक्ट्रेस ने हाजीपुर कोर्ट में ही कर दिया सरेंडर

Bhojpuri Actress Akshara Singh Surrendered: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को ढूंढ़ते हुए बिहार पुलिस मुंबई पहुंच गयी लेकिन एक्ट्रेस ने हाजीपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

Update: 2022-11-22 06:16 GMT

Bhojpuri Actress Akshara Singh (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Actress Akshara Singh Surrendered: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को ढूंढ़ते हुए बिहार पुलिस मुंबई पहुंच गयी लेकिन एक्ट्रेस ने हाजीपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उन्हें एक मामले में कोर्ट में पेश होना है लेकिन एक्ट्रेस के न आने पर सोमवार को वैशाली के लालगंज थाने की पुलिस उन्हें ढूंढने मुम्बई पहुंच गयी। लेकिन अक्षरा सिंह ने एसीजेएम द्वितीय सुनील कुमार त्रिपाठी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल साल 2021 में भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार में आयोजित कार्यक्रम में अपनी परफॉरमेंस दी थी। जिसके बाद इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो गया। जिस दौरान ये कार्यकम चल रहा था उसी समय दो राउंड फायरिंग भी हुई थी। जिसके बाद लालगंज के थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने अक्षरा सिंह और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की। उस समय ये कोविड-19 के प्रोटोकॉल के विरुद्ध था और इसके उल्लंघन के आरोप में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी पूर्व विधायक अनु शुक्ला, बाडीगार्ड और भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह समेत सभी पर FIR दर्ज हुई थी। इसी मामले में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कोर्ट में पेश होना था लेकिन उनके लगातार न आने पर पुलिस उन्हें ढूंढ़ती हुई मुंबई पहुंच गयी।

इतना ही नहीं इसके पहले पुलिस ने अक्षरा सिंह के घर पर एक नोटिस भी लगा दिया था। जब वो कोर्ट में हाज़िर नहीं हुई तो बीते 10 नवंबर को पुलिस ने अक्षरा सिंह के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर नोटिस लगा दिया था। वहीँ इस मामले को लेकर एक्ट्रेस को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से दो दिन पहले ही अग्रिम जमानत भी मिली थी। वहीँ इसके बाद अक्षरा ने बीते कल एसीजेएम द्वितीय सुनील कुमार त्रिपाठी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उन्हें न्यायालय से नियमित जमानत मिल गई है। इसके बाद अक्षरा ने कहा कि उन्हें कानून पर हमेशा भरोसा रहा है और इस मामले में भी उन्हें न्यायालय से न्याय मिलने का पूरा भरोसा है।

Tags:    

Similar News