Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शेयर किया वीडियो, कहा 'मुझे आप सभी पर गर्व है'

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे अक्षरा वीमेन पावर के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करती दिख रहीं हैं।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2022-12-22 14:10 IST

Akshara Singh Video (Image Credit-Social Media)

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे बोल्ड और सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसस में से एक हैं। पिछले कई साल से वो भोजपुरी क्षेत्रीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि वो वाकई में अपने लुक्स और परफॉरमेंस से सभी को अपना दीवाना बना देते हैं वहीँ अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे अक्षरा वीमेन पावर के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करती दिख रहीं हैं और इसे भी वो अपने अंदाज़ में सबके सामने लाईं हैं। आइये देखते हैं अक्षरा सिंह का ये अनोखा अंदाज़।

देखें अक्षरा सिंह का ये वायरल वीडियो

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और अब उन्होंने अपना एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसमे अक्षरा महिलाओं के लिए एक गाने पर एक्ट करती नज़र आ रहीं हैं। साथ ही उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है," मुझे आप सभी पर गर्व है गर्ल्स @khushbutiwarikt 🧿🔥 खूब तरक्की करो 🤗 बहुत आगे जाना है 🙌🏻😘।" वीडियो में अक्षरा नीले रंग की हुडी के साथ ब्लैक ट्रैक पैंट पहने नज़र आ रहीं हैं और उन्होंने अपने बालों को खोला हुआ है।

इतने सालों में अक्षरा सिंह ने भोजपुरी रीजनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाने के लिए काफी मेहनत की है. सिर्फ उनके फैंस ही नहीं, अगर हम सभी उनके सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन गेम पर करीब से नज़र डालें, तो आप निश्चित रूप से इस बात के बारे पर हामी भरेंगे कि उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्वैग और आकर्षण स्वाभाविक रूप से उनके अंदर मौजूद है और यही कारण है कि,उनकी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है।

जब भी अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी कोई भी प्यारी और मनमोहक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ जातीं हैं। वहीँ इस बार उन्होंने सभी महिलाओं को आगे बढ़ने और तकक्की करने की दुआ मांगी है जिसने उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग को भी काफी खुश कर दिया है। 

Tags:    

Similar News