भोजपुरी हसीना का डांस: देखें मोनालिसा का ये वीडियो, छोटे कपड़ों में यूँ लगाए ठुमके

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमे मोनालिसा मस्त होकर डांस करती नज़र आ रहीं हैं। वीडियो में वो अपनी खास आदाओं से सभी को दीवाना बना रहीं हैं।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2022-05-27 18:10 IST

Monalisa Dance Video Viral (Image Credit-Social Media)

Monalisa Dance Video Viral: भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट और बोल्ड अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। आये दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर या वीडियो भी वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करतीं रहतीं हैं। ऐसा ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे मोनालिसा ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसमे मोनालिसा मस्त होकर डांस करती नज़र आ रहीं हैं।

देखें मोनालिसा का डांस Video 

मोनालिसा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है जिसमे उन्होंने लिखा है, 'फाइनली दिस वन।' मोनालिसा इस वीडियो में भूलभुलैया के टाइटल ट्रैक पर डांस करती हुई नज़र आ रहीं हैं। जिसमे वो अपनी खास आदाओं से सभी को दीवाना बना रहीं हैं। वहीँ उनकी पॉपुलैरिटी केवल भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि हिंदी दर्शक भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। मोनालिसा जहाँ भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार हैं वहीँ टेलीविज़न पर भी मोनालिसा ने अपने अभिनय से सभी को काफी इंप्रेस किया।

मोनालिसा ने अपना जो वीडियो शेयर किया है उसमे मोनालिसा ने शॉर्ट्स पहनी है और ब्लैक कलर का टॉप पहन रखा है साथ ही मोना कमाल का डांस करतीं नज़र आ रही हैं। मोना इस वीडियो में बिना मेकअप के नज़र आ रहीं हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है।

आपको बता दें कि बिग बॉस शो में हिस्सा लेने के बाद से ही मोनालिसा के करियर ने एक नया मोड लिया था। जिसके बाद से मोनालिसा की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गयी थी उन्हें खास पहचान मिलने लगी साथ ही उन्होंने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर लोगों का खूब प्यार भी पाया। मोनलिसा भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहतीं हैं और पोस्ट शेयर करती हैं।

मोनालिसा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही वेब सीरीज 'Dhappa' से अपना हिन्दी डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। उनके फैंस को इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतज़ार है। वहीँ वो अपने पति के साथ रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी मे भी नज़र आई थीं। फिलहाल शो से मोनालिसा और उनके पति विक्रांत का सफर खत्म हो गया है लेकिन शो दौरान दोनों को दर्शकों का काफी प्यार भी मिला। 

Tags:    

Similar News