हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस: मोनालिसा के इस वीडियो ने धाया कहर, फैंस बोले बहुत प्यारी लगती हो

Monalisa Vdeo: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने हर अंदाज़ से सभी को दीवाना बना देती हैं। ऐसा ही उनका एक लुक देखने को मिला। दरअसल मोनालिसा ने अपने शूट का एक वीडियो शेयर किया है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-05-16 13:12 GMT

Monalisa New Video (Image Credit-Social Media)

Monalisa New Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने हर अंदाज़ से सभी को दीवाना बना देती हैं। ऐसा ही उनका एक लुक देखने को मिला। दरअसल मोनालिसा ने अपने शूट का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने अपने हेयर स्टाइल से लेकर लुक चेंज तक हर अंदाज़ दिखाया है।

भोजपुरी और टेलीविज़न एक्ट्रेस मोनालिसा अपने हर लुक से कहर ढाह देतीं हैं और उनके फैंस भी उनके हर अवतार को काफी ज़्यादा पसंद भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसमे वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। वीडियो में पहले वो बिना मेकअप के अपना लुक सभी को दिखातीं हैं फिर वेस्टर्न ऑउटफिट से ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नज़र आतीं हैं। इस दौरान मोनालिसा का लुक काफी अलग नज़र आता है।

ट्रेडिशनल लुक में मोनालिसा फॉन कलर का लहंगा चोली पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने बालों को बांध रखा है। मोनालिसा ने मांग टीका और व्हाइट कलर के ईयररिंग्स से अपने लुक को कम्प्लीट लुक दिया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इसके पहले भी मोना ने अपने इस लुक की कुछ तस्वीरें साझा की थीं एक्ट्रेस ने अपनी इन तस्वीरों पर कैप्शन भी दिया था उन्होंने लिखा था,"आप उससे आकर्षित होते हैं जिसके लिए आप तैयार होते हैं। " इन तस्वीरों को शेयर करते ही उनकी फोटोज को खूब लाइक और शेयर किया जाने लगा था।

वहीँ अब इसी लुक में वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। मोनालिसा वैसे अब किसी भी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं अपने बोल्ड अंदाज़ और बेमिसाल एक्टिंग के दम पर उन्होंने अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। वहीँ मोना की फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं। और अपने फैंस के लिए अपना कोई न कोई खास अंदाज़ लेकर आतीं रहतीं हैं। मोनालिसा आजकल टेलीविज़न पर रियलिटी शोज़ में बिजी चल रहीं हैं। इस दौरान उन्होंने शो पर अपना लुक चेंज होने का वीडियो सबके साथ शेयर किया है।

मोना के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमैंट्स कर रहे हैं कोई उन्हें ब्यूटी क्वीन बोल रहा है तो किसी ने लिखा है कि,"आप बहुत प्यारी लगती हो। "साथ ही फैंस उन्हें क्यूट और गॉर्जियस कहते भी नज़र आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News