Monalisa ने किये पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ लालबागचा राजा के दर्शन, बोलीं "इस पल का था इंतज़ार"

Monalisa visits Lalbaugcha Raja: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करती नज़र आईं।

Update: 2022-09-06 10:45 GMT

Monalisa visits Lalbaugcha Raja (Image Credit-Social Media)

Monalisa visits Lalbaugcha Raja: इस समय हर तरफ गणपति की धूम है ऐसे में सेलेब्स भी अपने अपने तरीके से भगवान् गणेश को रिझाते नज़र आ रहे हैं। कोई उनकी पूजा और विसर्जन में व्यस्त है तो कोई उनके दर्शन करके अपना जीवन सफल मान रहा है। वहीँ भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे भोजपुरी एक्ट्रेस मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करती नज़र आ रहीं हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए कई फोटोज शेयर की हैं आइये देखिये इस कपल की कुछ बेहतरीन तस्वीरें।

भोजपुरी एक्ट्रेस और सेंसेशन मोनालिसा रविवार 4 सितंबर को पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमे ये कपल बप्पा की की भक्ति में लीन नज़र आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, उन्होंने लिखा, "लालबाग चा राजा"... इस पल के लिए हैं काफी इंतजार किया है हमने... कितना अच्छा लग रहा है और कितने खुश हैं हम बता नहीं सकते... सब कुछ अच्छा होने वाला है ..."

मोना ने लालबागचा राजा से मिलने के बाद अपनी खुशी शेयर की और कहा कि वो काफी अच्छा महसूस कर रही हैं और बेहद खुश हैं कि वो अपनी फीलिंग्स को व्यक्त नहीं कर पा रहीं हैं । उन्होंने ये भी कहा कि अब सब कुछ अच्छा होने वाला है। तस्वीरों में मोनालिसा को हैवी ब्लाउज के साथ ग्रे कलर की खूबसूरत साड़ी पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप और डार्क शेड की लिपस्टिक से कंप्लीट किया। एक्ट्रेस ने अपने बाल खुले छोड़ रखे हैं। इस ऑउटफिट में मोना वाकई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीँ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत नीले रंग के कुर्ता पैजामा पहने नजर आ रहे हैं और फिलहाल ये कपल एक साथ बेहद क्यूट नज़र आ रहा है।

मोना के इन तस्वीरों के इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के तुरंत बाद से ही उनके फैंस इसपर कमेंट करना और कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 2017 में, जिस साल मोना और विक्रांत की शादी हुई थी उस समय भी दोनों लालबागचा राजा से मिलने गए थे। बता दें मोना भगवान गणेश की एक परम भक्त हैं। गौरतलब है कि दोनों नेशनल टेलीविजन चैनल पर शादी के बंधन में बंध गए थे दोनों ने बिग बॉस के शो पर शादी की थी।  

Tags:    

Similar News