इस पॉपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस ने 120 रूपए कमाने के लिए किया था होटल में काम, अब करतीं हैं लाखों दिलों पर राज

Monalisa Biography in Hindi: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आज अपने हॉट और बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जातीं हैं। आज हम आपको मोनालिसा की ज़िन्दगी से जुडी कुछ अहम् बातों से रूबरू करवाएंगे।

Update: 2023-01-18 01:05 GMT

Monalisa Biography (Image Credit-Social Media)

Monalisa Biography: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शुमार मोनालिसा आज किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं है उन्होंने अपने करियर में कई उतार चढाव देखें हैं और आज टेलीविज़न से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक एक्ट्रेस ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। मोनालिसा ने शोहरत की सीढ़ियां यूँ ही आसानी से नहीं चढ़ीं हैं बल्कि उन्हें कई मुश्किलों से भी दो चार होना पड़ा है। आज हम आपको मोनालिसा की ज़िन्दगी से जुडी कुछ अहम् बातों से रूबरू करवाएंगे।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की बायोग्राफी 

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय चेहरों में से एक एक्ट्रेस मोनालिसा आज अपने हॉट और बोल्ड अंदाज़ से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहीं हैं। वो अक्सर अपने हॉट लुक को सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैंस के साथ शेयर करतीं रहतीं हैं। लेकिन अपना ये सफर उन्होंने कैसे तय किया आइये जानते हैं।

जीवन परिचय

भोजपुरी एक्ट्रेस का असली नाम अंतरा बिस्वास है ये तो आपमें से कई लोग जानते होंगे लेकिन शायद आपने से काफी कम लोग जानते होंगे कि उनके घर का नाम बंदर है। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1982 में कोलकाता में हुआ। परिवार में आई आर्थिक मंदी के बाद मोना के पिता को बिजनेस में काफी नुकसान हुआ जिसका असर उनके परिवार पर भी पड़ा।


इस दौरान मोनालिसा महज़ 15 साल की थी, लेकिन मोना ने अपने परिवार का साथ देने का मन बनाया। उन्होंने कोलकाता के एक होटल में काम करना शुरू कर दिया। यहाँ वो रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करतीं थीं जिसके लिए उन्हें 120 रुपए मिलते थे। रिसेप्शन पर काम करने के दौरान ही एक बंगाली डायरेक्टर ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी। मोनालिसा के पिता का नाम शैलेश दुबे और माँ का नाम उषा दुबे है। एक्ट्रेस ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन कोलकाता से ही की।


इसके बाद उन्होंने आशुतोष कॉलेज में आगे की पढ़ाई की। मोनालिसा ने संस्कृत में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन में बहुत गरीबी देखी है। इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने 120 रूपए कमाने के लिए किया था होटल में काम, अब करतीं हैं लाखों दिलों पर राजमोनालिसा बिग बॉस 10 में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची थीं और बिग बॉस हाउस के अंदर ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर विक्रांत से शादी रचा ली थी।

करियर

मोनालिसा ने ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि हिंदी, उड़िया, बंगाली और दक्षिण भारतीय भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। बंगाली परिवार की मोनालिसा ने उड़िया म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। भोजपुरी सिनमा में साल 2008 में मोनालिसा ने भोले शंकर नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। वह अब तक 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

मोनालिसा का फिजिकल स्टैट्स

हाइट - 5′ 5″

वेट - 61 किग्रा

फिगर साइज-35-32-37

आँखों का रंग-गहरे भूरे रंग

बालो का रंग-काला

पर्सनल लाइफ

जन्म की तारीख - 21 अक्टूबर 1982

जन्म स्थान- कोलकाता, पश्चिम बंगाल

गृहनगर- कोलकाता, पश्चिम बंगाल

स्कूल- जूलियन डे स्कूल, कलकत्ता

शैक्षिक योग्यता-  संस्कृत में कला स्नातक

बॉलीवुड फिल्म - ब्लैकमेल (2005)

पति का नाम-विक्रांत सिंह राजपूत

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और आये दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करतीं रहतीं हैं। 

Tags:    

Similar News