Poonam Dubey Video: हाथ में शराब की बॉटल लेकर सरेआम ऐसी हरकत करते नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम, देखें

Bhojpuri Actress Poonam Dubey Viral Video: भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दुबे अक्सर ही अपने हॉट लुक्स को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। कभी अपनी हॉट अदाओं, तो कभी अपने किलर डांस मूव्स से पूनम दुबे अपने फैंस को बेचैन कर देती हैं।

Written By :  Shivani Tiwari
Update: 2023-09-10 06:45 GMT

Poonam Dubey Viral Video (Photo- Social Media)

Bhojpuri Actress Poonam Dubey Viral Video: भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दुबे अक्सर ही अपने हॉट लुक्स को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। कभी अपनी हॉट अदाओं, तो कभी अपने किलर डांस मूव्स से पूनम दुबे अपने फैंस को बेचैन कर देती हैं। वहीं अब उन्होंने अपना एक ऐसा रूप दिखाया है, जिसे देख हर कोई शॉक हो गया है। दरअसल भोजपुरी की हॉट दिवा पूनम का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा की जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि आखिरकार उस वीडियो में ऐसा क्या है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

पूनम दुबे का ये वीडियो देख लगेगा झटका

सोशल मीडिया पर आए दिन अपने पोस्ट से बवाल मचाने वाली अभिनेत्री पूनम दुबे ने एक बार फिर अपने नए पोस्ट से तहलका मचा दिया है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में शराब की बॉटल लिए नजर आ रहीं हैं। जी हां!! उन्होंने हाथ में शराब लिए हुए इस वीडियो को सरेआम साझा कर दिया है। पूनम दुबे के इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहें हैं।


हाथ में शराब की बॉटल लिए ऐसी हरकत करते नजर आईं पूनम दुबे

अभिनेत्री पूनम दुबे द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बारे में आपको डिटेल में बताएं तो इसमें पूनम शुरुआत में हाथ में शराब की बॉटल लिए नजर आ रहीं हैं, इस दौरान वह पिंक कलर की शॉर्ट्स और टी शर्ट पहने दिख रहीं हैं, वहीं बैकग्राउंड में बादशाह का गाना "गॉन गर्ल" बज रहा है। फिर वीडियो जैसे ही आगे बढ़ता है और पलक झपकते ही पूनम दुबे का अंदाज बदल जाता है और वह ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस में नजर आने लगती हैं। इसके बाद वह वीडियो में अपना बेहद कातिलाना अंदाज दिखाती हैं और साथ ही हॉट डांस भी कर रहीं हैं। पूनम दुबे के इस वीडियो ने फैंस की धड़कने तेज कर दी है।

Full View पूनम के वीडियो ने बढ़ाई गर्मी

पूनम दुबे के वीडियो ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। अपने इस धमाकेदार वीडियो को शेयर करते हुए पूनम दुबे ने कैप्शन में लिखा है, "लड़की खराब कर दी....नोट - इस लड़की को कोई खराब नहीं कर सकता।" पूनम के इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहें हैं। एक फैन ने पूनम की तारीफ करते हुए लिखा, "अरे वाह, इतनी सुंदर, इतनी खूबसूरत प्यारी, क्वीन हो आप।" दूसरे फैन ने तो उन्हें प्रपोज ही कर दिया। वहीं एक अन्य ने उनके डांस को बेहद हॉट कहा है।

Tags:    

Similar News