Bhojpuri Bold Actress: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने रेड साड़ी में ढाया कयामत, अपनी हसीन अदाओं से किया घायल

Bhojpuri Bold Actress Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी अपने सोशल मीडिया रेड साड़ी अपनी तस्वीरें शेयर किया है। साथ ही फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती हैं।

Newstrack :  Anushka Rati
Update: 2022-12-01 01:17 GMT

Latest Photoshoot (image: social media)

Bhojpuri Bold Actress Kajal Raghwani: आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। जिसमें हमें ये देखने के लिए मिल रहा है कि काजल राघवानी रेड कलर की साड़ी में हॉट पोज दे रही हैं और अपना पल्लू लहराकर कातिल अदाओं से दर्शकों का दिल जीत रही हैं और साथ ही उनकी ये सभी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

काजल राघवानी रेड साड़ी में दिखाई अपनी कातिल अदाएं:


इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सामने आई सभी फ्रेश फोटोज में आप देख सकते हैं कि काजल इस रेड साड़ी में अपनी खूबसूरती का जादू दिखा रही हैं साथ ही खुले बाल और लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है और उनकी प्यारी सी स्माइल तो फैंस का दिल और अट्रैक्शन जीत रही हैं।


वहीं फैंस काजल की खूबसूरती को देखकर लोग जमकर उनकी तस्वीर पर कमेंट्स कर रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'रेड कलर आप पर बहुत सूट करता है', तो दूसरे ने लिखा, 'बहुत ही प्यारी हो, इतनी खूबसूरत लड़की तो स्वर्ग में भी नहीं होगी' और तीसरे फैन ने लिखा, 'जन्नत की परी'। इसके साथ ही कई फैंस ने तो उन्हें कमेंट्स में प्रपोज भी करते दिखे हैं।


बता दें कि काजल राघवानी की इन लेटेस्ट फोटोज को अब तक 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और उनकी इस कातिल अदाओं से तो फैंस को नजरें हटा पाना काफी मुश्किल हो रहा है। काजल राघवानी की तस्वीरों में उनकी अदाएं देखकर तो किसी को भी उनसे इश्क हो जाएगा।


इसके अलावा काजल रघवानी ने बीते दिनों अपना एक वीडियो शेयर कर अपना पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आई थीं। जहां इस वीडियो में काफी सस्पेंस भरा था और जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि उनकी जिंदगी में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिर से आ रहे हैं।

इसके साथ ही अगर हम भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, काजल रघवानी बहुत जल्द भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म 'मेरे हसबैंड की शादी है' में नजर आने वाली हैं। साथ ही इस फिल्म में काजल रघवानी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।


Tags:    

Similar News