Nirahua Viral Photo: निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के गाने "लव दहेज" के साथ उनकी तस्वीर भी हो रही वायरल

Nirahua Viral Photo: बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ साथ दर्शकों के लिए भी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी है।

Update: 2022-10-21 09:37 GMT

Love Dahej Bhojpuri Song (image: social media)

Nirahua Viral Photo: आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के ब्लॉकबस्टर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस तस्वीर में ये देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे निरहुआ पर बंदूक ताने हुए नजर आ रही हैं और साथ इस तस्वीर में दोनों स्टार्स की कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। जहां दोनों की इस तस्वीर को आम्रपाली के फैन पेज से शेयर किया गया है। इसमें उनकी कैमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। तो चलिए बताते हैं क्या है पूरा माजरा।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फोटो एक्ट्रेस के फैन पेज से शेयर की गई, जिसमें वो निरहुआ को गन दिखाते हुए नजर आ रही हैं और एक्टर निरहुआ इस तस्वीर में डरे हुए से नजर आ रहे हैं। बता दें कि उनकी ये फोटो उन्हीं के सॉन्ग 'लव दहेज' के सेट के दौरान ली है। इस गाने को तीन साल पहले रिलीज किया गया था। वहीं इस गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इसे गाने को 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे करीब डेढ़ लाख लाइक्स मिल चुके हैं.


इसके अलावा अगर इसके वीडियो की बात की जाए तो इसमें एक्ट्रेस को निरहुआ के साथ जबरन रोमांस करते हुए देखा गया था। वो बंदूक की नोक पर उनसे प्यार कर रही थीं और कह रही हैं अगर प्यार किया तो दहेज किस बात का। दहेज के खिलाफ इस वीडियो गाने को शूट किया गया है और ये काफी रोमांटिक सॉन्ग है। इसमें दोनों स्टार्स की जोड़ी कमाल की लग रही है। गाना 'लव दहेज' को आम्रपाली और निरहुआ ने गाया भी है। दोनों की आवाज में इस गाने को काफी पसंद किया गया है। वहीं इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और इसके डायरेक्टर अलंकार सोदी, सिद्धार्थ, वफा सिद्दिकी और जिग्नेश हैं। कोरियोग्राफर मयूरेशन वादकर हैं।

इसके बीच अगर हम निरहुआ और आम्रापाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में दोनों फिल्म 'मेरे हसबैंड की शादी है' की शूटिंग को कंप्लीट किया है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में एक्टर एक बार फिर दो-दो हसीनाओं के बीच फंसे हुए दिखने वाले हैं। इसके साथ ही हाल में एक्टर ने 'मंडप' की शूटिंग आजमगढ़ में शुरू की है।


Tags:    

Similar News