Bhojpuri Gana: अक्षरा सिंह का गाना 'ननदो के बड़ बा नथुनिया' हुआ रिलीज, मचा रहा गर्दा, देखिए Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को आखिर कौन नहीं जानता।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-22 12:49 GMT

अक्षरा सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को आखिर कौन नहीं जानता। अपनी गायिकी और एक्टिंग के दाम पर पहचान बनाने वाली अक्षरा सिंह एक बार फिर गर्दा मचा रही है। वैसे तो इन दिनों अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में पूरी तरह से छाया हुई है। लेकिन इस बीच उनका एक गाना रिलीज हुआ है। इस भोजपुरी गाने का नाम 'ननदो के बड़ बा नथुनिया' (Nanado Ke Bar Ba Nathuniya) है।

अक्षरा सिंह का गाना 'ननदो के बड़ बा नथुनिया' रक्षाबंधन के दिन यानी 22 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ है। जिसे गजब का रिस्पांस मिल रहा है। इस गान में अक्षरा अपनी ननग की बड़ी झुलनी देख कर परेशान हो रही है। और अपने पति वास सिंह को इसकी शिकायत करती हुई नजर आ रही है। यह पूरा गाना इसी पर फिल्माया गया है। अक्षरा सिंह का यह अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) 'ननदो के बड़ बा नथुनिया' फैम म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस एचडी सॉन्ग को अक्षरा सिंह की आवज ने पूरी तरह से माहौल बना दिया है। वहीं इस गाने का लिरिक्स दिया है कुंदन प्रीत ने और म्यूजिक दिया है आशीष वर्मा ने। जबकि इस गाने को कोरियोग्राफर किया है सुशांत चंदन ने।

Full View

आपको बताते चलें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2' (Falanwa Ke Beta Sapanwa Me Aata Hai 2) रिलीज हुआ था। इन गाने को लोगों ने खूब पसंद भी किया। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने में अक्षरा का लुक बेहद अलग रहा। बता दें कि अक्षरा सिंह का गाना (Akshara Singh Ka Gana) 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2' को म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने। जबकि गाने को लिखा है शिवम पंडित ने।

Tags:    

Similar News