Bhojpuri Gana: रितेश पांडे का गाना 'सलमान खान आया है' रिलीज, कुछ घंटे में मिले लाखों व्यूज!

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत में एक से बढ़कर एक सिंगर्स हैं। यहां सभी का अपना अलग जलवा है। लेकिन सिंगर रितेश पांडे (Ritesh pandey) की अपनी एक अलग ही पहचान हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-02 09:40 GMT

रितेश पांडे (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत में एक से बढ़कर एक सिंगर्स हैं। यहां सभी का अपना अलग जलवा है। लेकिन सिंगर रितेश पांडे (Ritesh pandey) की अपनी एक अलग ही पहचान है। जैसे ही रितेश पांडे का कोई भी गाना रिलीज होता है ट्रेंड में आ जाता है। ऐसे में रितेश पांडे का गाना 'सलमान खान आया है' (Salman khan Aaya hai) रिलीज हो चुका है। इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए है लेकिन लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'सलमान खान आया है' में एक्टर और सिंगर रितेश पांडे का स्वैग देखने को मिल रहा है। इस वायल वीडियो में रितेश पांडे बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। यह भोजपुरी गाना 2 सितंबर 2021 को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे अब तक 7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

रितेश पांडे का HD गाना (Ritesh pandey ka gana) 'सलमान खान आया है' का लिरिक्स दिया है विशाल भारती ने। जबकि रितेश पांडे के साथ आवाज दिया है नेहा राज ने। जबकि म्यूजिक दिया है छोटू रावत ने और वीडियो डायरेक्टर है आशीष यादव । आपको बता दें कि इस गाने में रितेश पांडे सलमान खान बने हैं जबकि उनकी ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ बनी है। इस गाने में वह गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहे हैं जहां उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें आने से मना कर रही है। लेकन रितेश पांडे खुद को दंबग सलमान मानते हैं और गर्लफ्रेंड के घर पहुच जाते हैं जहां पर रितेश पांडे की जमकर कुटाई होती है।

Full View

 ये भी है गाना

बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले रितेश पांडे का गाना 'मटक मटक के' (Matak Matak Ke) रिलीज हुआ था। इस गाने में रितेश पांडे के साथ भोजपुरी बाला नीलम गिरी (Ritesh Pandey And Neelam giri) बिजली गिराती हुई नजर आई थी। इस गाने नें रितेश का लुक बिल्कुल अलग दिखा था। वहीं नीलम गिरी एक पंजाबी कुड़ी के अवतार में नजर आई थी। इन दोनों का लुक लोगों का दिल जीत लिया था।

Tags:    

Similar News