Bhojpuri Gana: नीलकमल सिंह के इस गाने ने रिलीज होते ही तोड़ा सभी रिकॉर्ड, देखें यहां Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंड्रस्टी के मशहूर सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) का गाना इन दिनों इंटरनेट पर गर्चा मचा रहा है।

Published By :  Shweta
Update: 2021-07-02 04:25 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंड्रस्टी के मशहूर सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) का गाना इन दिनों इंटरनेट पर गर्चा मचा रहा है। इस समय नीलकमल के एक के बाद एक सुपरहिट गाने रिलीज हो रहे हैं। ये सिर्फ अपने गाने के कारण नहीं, वहीं बल्कि अपने बेबाक बयानों के कारण भी जाने जाते हैं।

कुछ दिन पहले नीलकमल ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर अश्लील गाना गाया था। इस गाने में उन्होंने पवन सिंह का सपोर्ट करते हुए अक्षरा को निशाना साधा था। इस गाने ने काफी सुर्खियों बटोरी थी। लेकिन एक बार फिर नीलकमल का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'कहेलु खाली कल परसो' (Kahelu Khali Kal Parso) है। यह भोजपुरी यूथ को खूब पंसद आ रही है।

भोजपुरी गाना कहेलु खाली कल परसो' इस समय ट्रेंज में हैं। यह सेक्सी सॉन्ग यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस गाने में नीलकमल के साथ गाया है शिल्पी राज ने (Shilpi Raj) इस रोमांटिक गाने को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना एक लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस वीडियो सॉन्ग में दोनों का प्यारी सी नोकझोक दिखाई गई है।

Full View

बता दें कि भोजपुरी एचडी सॉन्ग में नीलकमल के स्टाइल लोगों का ध्यान अपनी और खिंच रहा है। तो वहीं इस गाने की हीरोइन काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। इन दोनों का यह स्टाइल बिल्कुल अलग है। यह वजह है कि यह गाना भोजपुरी दर्शकों को खूब रिझा रही है। इस गाने को लिखा है आशुतोष तिवारी और प्रकाश परदेसी ने और संगीत दिया है रौशन हेगड़े ने। हाल ही में नीलकमल सिंह का गाना होई प्यार ना दोबारा' (Hoi Pyar Na Dobara) रिलीज हुआ था। यह भोजपुरी सैड सॉन्ग (Bhojpuri Sad Song) लोगों को खूब पंसद भी आया। यह गाना आदिशक्ति फिल्म्स (Aadishakti Films) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।

Tags:    

Similar News