Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'मम्मी कसम' हुआ रिलीज, मिल रहा गजब रिस्पॉन्स, देखें यहां VIDEO

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना ‘मम्मी कसम’ (Mummy Kasam) रिलीज हो चुका हैं। इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल भोजपुरी एक्ट्रेस सहर आफसा के साथ नजर आ रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-14 10:46 GMT

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी मेगास्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों ट्रेंड में चल रहे हैं। खेसारी लाल यादव का एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। खेसरिया की आने वाली फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' (Chori Chori Chupke Chupke) के गाने अभी कुछ समय पहले ही रिलीज हुए थे। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। लेकिन इस बीच उस फिल्म का एक और गाना रिलीज हुआ है। जिसका बोल हैं 'मम्मी कसम' (Mummy Kasam)। इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं।

बता दें कि खेसारी लाल यादव का भोजपुरी HD वीडियो सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Ka Video Song) 'मम्मी कसम' में खेसारी के साथ भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस सहर आफसा (Sahar Afsha) नजर आ रही हैं। इन दोनों की जोड़ी इस समय इंटरनेट पर गर्दा मचा दिया है। इस DJ सॉन्ग में खेसारी लाल यादव का लुक बिल्कुल अलग नजर आ है। वह स्टाइलिश लुक के साथ फैंस को दीवाना बना रहे हैं। वहीं दूसरी और एक्ट्रस सहर आफसा भी कसम से कमाल की लग रही हैं। ब्लैक ड्रेस में वह कहर ढा रही है।

आपको बता दें कि भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) 'मम्मी कसम' आज 14 सितम्बर 2021 को एंटर10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं इस सॉन्ग में खेसारी अजीत हलचल ने। अभी कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव का गाना 'तु लंदन के लईकी' (Tu London Ke Layiki Hawu) रिलीज हुआ था।

Full View

इस गाने को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ सहर आफसा नजर आई थी। वीडियो सॉन्ग 'तु लंदन के लईकी' 11 अगस्त 2021 को एंटर10 रंगीला पर रिलीज किया गया था। इस गाने में खेसारी लाल यादव का लुक बहुत ही अलग देखने को मिला था। खेसारी रेड सूट में नजर आए थे। फिलहाल खेसारी लाल यादव का गाना 'मम्मी कसम' को अब तक 4 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News