Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'सांचा तोड़ दिहले' रिलीज, ऋतु सिंह के साथ रोमांस करते आ रहे नजर, देखें Video

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना ‘सांचा तोड़ दिहले’ (Saancha Tod Dilhe) यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी के साथ अभिनेत्री ऋतु सिंह नजर आ रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-20 10:26 GMT

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) की फिल्म 'बाप जी' (Baap Ji) का गाना 'सांचा तोड़ दिहले' (Saancha Tod Dilhe) यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस वीडियो सॉन्ग (Video Song) में पहली बार खेसारी लाल यादव का लुक अलग देखने को मिल रहा है। खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Ka Gana) 'सांचा तोड़ दिहले' फैंस क काफी पसंद आ रहा है। इसे रिलीज हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन इस जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

भोजपुरी एचडी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri HD Video Song) 'सांचा तोड़ दिहले' 18 सितंबर 2021 को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (youtube channel) पर रिलीज किया गया है। जिसे अब तक 11 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल यादव के इस डीजे सॉन्ग में भोजपुरी बाला ऋतु सिंह नजर आ रही है।

पिंक ड्रेस में अभिनेत्री ऋतु सिंह कहर ढा रही है। खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह (Khesari Lal Yadav and Ritu Singh) की जोड़ी भोजपुरिया प्रेमियों की काफी पसंद आ रहा है। इन दोनों का लुक बेहद अट्रैक्टिव दिख रहा है। फैंस को खेसारी लाल यादव का यह रोमांटिक सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Romantic Song) खूब पसंद आ रहा है।गाना 'सांचा तोड़ दिहले' को खेसारी लाल यादव के साथ गाया है मशहूर सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने। जबकि लिरिक्स दिया है कुन्दन प्रीत ने और संगीत से सजाया है ओम झा ने।

Full View

आपको बता दें कि हाल ही में भोजपुरी फिल्म 'बाप जी' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म के ट्रेलर में बाप और बेटे के बीच का रिश्ता दिखाया गया है। वहीं आने वाली फिल्म 'बाप जी' में खेसारी लाल यादव के बाप का रोल किया है मनोज टाईगर ने। इसके अलावा इस फिल्म में लीड रोल में है भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी, ऋतू सिंह, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सम्भावना सेठ। फिलहाल खेसारी लाल यादव का यह गाना इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है । वहीं खेसारी के फैंस उनकी आने वाली फिल्म बाप जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।

Tags:    

Similar News