Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'तू झूठी तेरा प्यार झूठा' रिलीज, आपने देखा VIDEO
Bhojpuri Gana: इस समय भोजपुरी गानों का सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। आज के दौर में बॉलीवुड के गानों से अधिक भोजपुरी गाने सुने जा रहे हैं।;
खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)
Bhojpuri Gana: इस समय भोजपुरी गानों का सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। आज के दौर में बॉलीवुड सॉन्ग से अधिक भोजपुरी सॉन्ग सुने जा रहे हैं। यही वजह है कि जब भी कोई भोजपुरी सॉन्ग रिलीज होता है ट्रेंड में आ जाता है। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) इन दोनों अपने गानों से यूपी और बिहार में गर्दा मचा रहे हैं। खेसारी लाल यादव का गाना 'तू झूठी तेरा प्यार झूठा' (Tu Jhoothi Tera Pyaar Jhootha) यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इस गाने को गजब का रिस्पान्स मिल रहा है।
भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'तू झूठी तेरा प्यार झूठा' 31 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ है। इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन इसे 13 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल यादव का यह वीडियो सॉन्ग बहुत तेजी से मिलियन की ओर बढ़ रहा है। इस गाने में खेसारी का साथ भोजपुरी जगत की हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस काजल राघवानी नजर आ रही है।
इस गाने में खेसारी लाल यादव और कालज राघवानी की जोड़ी कमाल की लग रही है। दोनों जबरदस्त ठुमका लगाते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव का वीडियो सॉन्ग 'तू झूठी तेरा प्यार झूठा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस गाने को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। यह HD सॉन्ग उनकी आने वाली फिल्म 'बाप जी' का है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आवाज दिया है सिंगर खुशबू तिवारी ने। जबकि लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने दिया है। वहीं इस DJ सॉन्ग का म्यूजिक दिया है ओम झा ने।
बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'बाप जी' गोविंद एंड सागर फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर है रामजीत जायसवाल और डायरेक्टर है देव पांडेय। वहीं इस फिल्म में खेसारी लाल और काजल राघवानी के अलावा मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, रितु सिंह और राजबीर अहम रोल में नजर आएंगे।