Bhojpuri Gana: पवन सिंह का गाना 'कजरा कत्ल करवा दी' ने बदला माहौल, आप भी देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह का जलवा इस समय पूरी तरह से भोजपुरिया दर्शकों के बीच छाया हुआ है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-24 10:55 GMT

पवन सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का जलवा इस समय पूरी तरह से भोजपुरिया दर्शकों के बीच छाया हुआ है। पवन सिंह को पावर स्टार यू ही नहीं कहा जाता है। इस जगह तक पहुंचने के लिए पवन सिंह ने बहुत मेहनत किए हैं। पवन सिंह को चाहने वाले न केवल इंडिया में है बल्कि विदेशों में भी हैं। पवन सिंह का गाना (Pawan Singh Ka Gana) विदेशो में भी सुना जाता है। इस बीच पवन सिंह का गाना 'कजरा कत्ल करवा दी' (Kajra Katal Karwa Di) रिलीज हुआ है।

भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'कजरा कत्ल करवा दी' 23 अगस्त 2021 को एंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। जिसे अब तक 9 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। पवन सिंह का यह वीडियो सॉन्ग लोगों क खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में पवन सिंह का लुक फैंस को पागल बना रहा है। इसके साथ ही इस सॉन्ग में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सहर आफसा नजर आ रही है। इन दिनों को जोड़ी इंटनरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

वीडियो सॉन्ग (Video Song) में पवन और सहर आफसा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सहर आफसा की सेक्सी अवतार लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। DJ गाना 'कजरा कत्ल करवा दी' को पवन से साथ गाया है हनी बी ने। जबकि इस HD गाने का म्यूजिक दिया है ओम झा ने और लिरिक्स लिखा है यादव राज ने।

Full View

आपको बताते चलें कि हाल ही पवन सिंह ने हिंदी गाना 'बारिश बन जाना' (Baarish Ban Jaana ) का भोजपुरी वर्जन गाया था। पवन का यह गाना जैसे ही रिलीज हुआ गर्दा मचा दिया था। इस गाने में पवन के साथ सिंगर पायल देव (Payal Dev) ने अपनी मधुर आवाज दिया था। भोजपुरी गाना 'बारिश बन जाना' वीवाईआरएल ऑरिजनल्स के यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। जिसे गजब का रिस्पॉन्स मिला था। वहीं इस गाने का लिरिक्स दिया था कुणाल वर्मा ने। जबकि म्यूजिक दिया था पायल देव ने।

Tags:    

Similar News