Bhojpuri Gana: प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'हाता टप के आवs' रिलीज, चंद घंटे में मिले लाखों व्यूज, देखें VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर्स में से एक प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-01 09:44 GMT

प्रमोद प्रेमी यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर्स में से एक प्रमोद प्रेमी यादव  (Pramod Premi Yadav) हैं। प्रमोद प्रेमी यादव के सभी गानों को दर्शक खूब प्यार देते हैं। जैसे ही प्रमोद प्रेमी का गाना रिलीज होता है वह सुपरहिट होना तय है। इस दरमियाना प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'हाता टप के आवs' (Hataa Tap Ke Aava) जारी किया गया है। इस गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया है। इसे रिलीज हुए चंद घंटे हुए हैं लेकिन लाखों व्यूज मिल चके हैं।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'हाता टप के आवs' 1 सितंबर 2021 को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 06 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। ये आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यह गाना इस समय पुरी तरह से इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस HD सॉन्ग को युथ काफी पसंद कर रहे हैं। प्रमोद प्रेमी यादव भोजपुरी गाना पूरे DJ पर धूम मचा रहा है।

इस गाने में प्रमोद प्रेमी यादव अपने गर्लफ्रेंड को हाता फान कर अपने पास मिलने के लिए बुला रहे हैं। यह सुना उनकी गर्लफ्रेंड बोलती है कि भाग जाओ नहीं तो मुंह काटा हो जाई। इस गाने में प्रमोद प्रेमी यादव बहेद हैंडसम दिख रहे हैं। वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इनका यह नया अंदाज फैंस को काफी पंसद कर रहे हैं। बताते चलें कि प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'हाता टप के आव' कृष्णा बेदर्दी ने लिखा हैं। जबकि म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।

Full View

आपको बता दें कि हाल ही में प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'तोरा धइले बा बेचैनी' (Tora Dhaile Ba Bechaini) रिलीज हुआ था। भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 31 अगस्त 2021 को एंजल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने के अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'तोरा धइले बा बेचैनी' का लिखा है कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक दिया है विकास और शंकर सिंह ने।

Tags:    

Similar News